नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•4 मिनट पढ़ें
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
फ़ॉन्ट आकार:
WhatsApp Image 2026-11-16 at 12.14.36.jpeg
📌 मुख्य बातें (Key Highlights)
सीएन चौबे ने छठी मैया को नमन करते हुए कहा कि छठ पर्व सांस्कृतिक जीवन में दिव्यता के प्रति श्रद्धा और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ाव का प्रतीक है। यह पर्व लोगों को एक साथ जोड़ने के साथ पूर्वजों की परंपराओं, सामुदायिक एकता और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन में संतुलन, संयम और समुदाय के प्रति समर्पण की भावना भी जागृत करती है।
 मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस
ये भी पढ़ें मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस

दीपक मिश्रा ने कहा कि छठ महापर्व मुख्य रूप से बिहार, पूर्वांचल, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी इसे उत्साहपूर्वक मनाते हैं। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

गाजियाबाद। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हो गया। महापर्व के अंतिम दिन गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों छठ घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार, संतान और प्रियजनों की सुख-शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और छठी मैया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

1.jpeg

गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-6 स्थित आदर्श पार्क, नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम सहित सेक्टर-71, 75, 72, 73, 82, 93, 137, 122, 44, 22, 62, 52, 66, 53, 19, 12 और 110 में छठ पूजा के आयोजन हुए। सेक्टर-62 के रजत विहार सी ब्लॉक, सेक्टर-52 के अरावली, सेक्टर-89 के निमि विहार तथा सेक्टर-31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके अलावा यमुना और हिंडन नदी के किनारे भी बड़ी संख्या में व्रतियों ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।

जनगणना-2027 की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
ये भी पढ़ेंजनगणना-2027 की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति, श्री सूर्यदेव पूजा समिति, श्री छठ पूजा समिति, अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद और प्रवासी महासंघ नोएडा सहित विभिन्न संगठनों ने छठ पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए। सदरपुर, छिजारसी, चोटपुर, ममूरा, होशियारपुर, निठारी, मोरना, भंगेल और सालारपुर सहित विभिन्न गांवों, सेक्टरों और सोसायटियों में बने घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू प्रथम सोसायटी में भी बड़ी संख्या में लोगों ने छठ पूजा की। एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट, सुपर एमआईजी और सेक्टर-93 में छठ कमेटी की ओर से आयोजन किया गया। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चेरी काउंटी के पास बनाए गए कृत्रिम तालाब में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर महापर्व का समापन किया। एस सिटी में भी सोसायटी और आसपास के निवासियों ने सामूहिक रूप से छठ पूजा की।


वसुंधरा सेक्टर-6 स्थित आदर्श पार्क में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में सीएन चौबे ने छठी मैया को नमन करते हुए कहा कि छठ पर्व सांस्कृतिक जीवन में दिव्यता के प्रति श्रद्धा और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ाव का प्रतीक है। यह पर्व लोगों को एक साथ जोड़ने के साथ पूर्वजों की परंपराओं, सामुदायिक एकता और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन में संतुलन, संयम और समुदाय के प्रति समर्पण की भावना भी जागृत करती है।


वहीं, दीपक मिश्रा ने कहा कि छठ महापर्व मुख्य रूप से बिहार, पूर्वांचल, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी इसे उत्साहपूर्वक मनाते हैं। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

-सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम
छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। रविवार से सोमवार सुबह तक विभिन्न छठ घाटों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव कर कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया। पुलिसकर्मी घाटों पर लगातार मुस्तैद रहे और सुरक्षा के साथ भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों तक चला लोक आस्था का यह महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया।

युवराज मेहता की मौत के मामले में जवाबदेही तय करने की मांग, मुख्यमंत्री तक याचिका पहुंचाएंगे कैप्टन विकास गुप्ता
ये भी पढ़ेंयुवराज मेहता की मौत के मामले में जवाबदेही तय करने की मांग, मुख्यमंत्री तक याचिका पहुंचाएंगे कैप्टन विकास गुप्ता

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: