नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान

युवराज मेहता की मौत के मामले में जवाबदेही तय करने की मांग, मुख्यमंत्री तक याचिका पहुंचाएंगे कैप्टन विकास गुप्ता

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•3 मिनट पढ़ें
युवराज मेहता की मौत के मामले में जवाबदेही तय करने की मांग, मुख्यमंत्री तक याचिका पहुंचाएंगे कैप्टन विकास गुप्ता
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
पंजाबी विकास मंच के प्रतिनिधिमंडल ने दर्जा प्राप्त मंत्री से की मुलाकात, एसआईटी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
फ़ॉन्ट आकार:

नोएडा। सेक्टर-150 में युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के मामले में न्याय और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग तेज हो गई है। मंगलवार को पंजाबी विकास मंच के पदाधिकारियों और पंजाबी समुदाय के गणमान्य नागरिकों ने दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक मंच की याचिका पहुंचाकर मामले में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया।

मंच के अनुसार, 16 जनवरी की रात सेक्टर-150 स्थित एक निर्माणाधीन स्थल पर पानी से भरे गहरे गड्ढे में कार गिर जाने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई थी। इस घटना ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

 मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस
ये भी पढ़ें मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस

पंजाबी विकास मंच का कहना है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक अपेक्षित प्रभावी कार्रवाई और जवाबदेही सामने नहीं आई है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता और ठोस कार्रवाई जरूरी है।

-मंच की दो प्रमुख मांगें
मुख्यमंत्री को भेजी जाने वाली याचिका में मंच ने प्रमुख रूप से दो मांगें रखी हैं।-
-जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग की प्रथमदृष्टया कथित विफलताओं के संबंध में जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।

-मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि घटना के वास्तविक तथ्यों और जिम्मेदारियों को लेकर पारदर्शिता बनी रहे।

जनगणना-2027 की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
ये भी पढ़ेंजनगणना-2027 की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

मंच ने कहा कि किसी भी नागरिक की जान की कीमत पर प्रशासनिक लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह मामला केवल एक परिवार को न्याय दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने से भी जुड़ा है।

प्रतिनिधिमंडल में जे.एम. सेठ, गुरिंदर बंसल, अजय साहनी, संजय खत्री, अंजना भागी, कर्नल ए.के. तारा (वीर चक्र, 1971 युद्ध), मेजर सोहन सिंह बग्गा, हेमंत डोगरा, वी. सहगल और दिनेश कुमार सहित पंजाबी विकास मंच के पदाधिकारी एवं समुदाय के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

मंच ने एक स्वर में मांग की कि युवराज मेहता को न्याय मिले, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

 श्रीजी गौ सदन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव
ये भी पढ़ें श्रीजी गौ सदन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#Yuvraj Mehta#Captain Vikas Gupta#Chief Minister#Punjabi Development Forum

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: