नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•2 मिनट पढ़ें
सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
सेक्टर-20 के गेट नंबर-8 पर रात में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे थे पदाधिकारी, थाना प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग
फ़ॉन्ट आकार:

नोएडा। शराब के नशे में RWA पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, धमकी एवं सरकारी/सार्वजनिक शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के संबंध में शिकायत एवं उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए थाना सेक्टर-20 प्रभारी निरीक्षक को एक पत्र भेजा गया है। 

 सेक्टर-20 में ड्राफ्ट मतदाता सूची का निरीक्षण, अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जुड़वाने की बनी रणनीति
ये भी पढ़ें सेक्टर-20 में ड्राफ्ट मतदाता सूची का निरीक्षण, अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जुड़वाने की बनी रणनीति


थाना सेक्टर-20 प्रभारी निरीक्षक को लिखे पत्र में कहा गया है कि 19 नवंबर 2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे RWA सेक्टर-20, नोएडा के अध्यक्ष हरीश वर्मा,  महामंत्री दिनेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष विकी लाल शर्मा एवं अन्य लोग सेक्टर के गेट नंबर-8 पर रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुँचे थे।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रात्रि में तैनात सुरक्षा गार्डों की जिम्मेदारियों, गेट की सुरक्षा व्यवस्था तथा सेक्टरवासियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लेना था, ताकि सेक्टर में शांति, सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखा जा सके।

इसी दौरान सेक्टर में रहने वाला एक व्यक्ति, जो शराब के नशे में  वहाँ पहुँचा और RWA पदाधिकारियों के साथ अत्यंत अभद्र एवं अशोभनीय व्यवहार करने लगा। उक्त व्यक्ति द्वारा बार-बार अपशब्दों एवं गाली-गलौज का प्रयोग किया गया तथा पदाधिकारियों को धमकाते हुए कहा गया कि "गेट बंद नहीं होने देंगे, जो करना है कर लो" एवं "देख लेंगे" जैसी धमकी भरी बातें कही गईं।

उक्त व्यक्ति का व्यवहार न केवल RWA पदाधिकारियों के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाला था, बल्कि इससे मौके पर तनाव एवं अशांति का माहौल भी उत्पन्न हुआ। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सेक्टर की सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे RWA पदाधिकारियों को इस प्रकार के अपमानजनक व्यवहार और धमकियों का सामना करना पड़ा।

पत्र में कहा गया है कि RWA पदाधिकारी किसी व्यक्तिगत स्वार्थ से नहीं, बल्कि पूरे सेक्टर के निवासियों की सुरक्षा, सुविधा एवं हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को यह अधिकार नहीं है कि वह शराब के नशे में सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज करे, धमकियाँ दे अथवा सुरक्षा व्यवस्था के कार्य में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करे।  पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई करे जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और सेक्टर में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बना रहे।

रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
ये भी पढ़ेंरविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#Sector-20 RWA#Inspection of security arrangements

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: