रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गौतमबुद्धनगर के नवनियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) संकल्प शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर नए पदभार की बधाई दी और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा व्यापारियों, आम नागरिकों और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

संयुक्त पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधमुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने भी पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
उल्लेखनीय है कि संकल्प शर्मा उत्तर प्रदेश कैडर के 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं, जिन्हें नवंबर 2026 में कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट से स्थानांतरित कर गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint Commissioner of Police) नियुक्त किया गया है।

टैग
पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)
इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: