नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•4 मिनट पढ़ें
 मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान की समीक्षा बैठक में 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाले संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों पर भी हुई चर्चा
फ़ॉन्ट आकार:
📌 मुख्य बातें (Key Highlights)
किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता से जुड़ा गंभीर विषय है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव, गली और बूथ स्तर पर मतदाता सूचियों का सत्यापन करेंगे तथा अनियमितताओं को तथ्यों के साथ उचित मंच पर उठाएंगे।

ग्रेटर नोएडा ।‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की संयुक्त संगठनात्मक बैठक जिला कांग्रेस मुख्यालय, बिसरख में आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर पर चलाए जा रहे ‘वोट रक्षक अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ में आयोजित होने वाले ‘संविधान रक्षा मार्च’ की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव ओमवीर यादव का स्वागत भी किया गया।

 गौतमबुद्ध नगर में 15.27 लाख मतदाताओं की सूची का प्रारूप प्रकाशित, 17 नवंबर से दावे-आपत्तियां होंगी दर्ज
ये भी पढ़ें गौतमबुद्ध नगर में 15.27 लाख मतदाताओं की सूची का प्रारूप प्रकाशित, 17 नवंबर से दावे-आपत्तियां होंगी दर्ज

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी एवं पूर्व विधायक संजीव आर्या ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक मूल्यों और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा का जनअभियान है।


उन्होंने मंडल अध्यक्षों से बूथवार वोट रक्षकों की नियुक्ति, उनके प्रशिक्षण और मतदाता सूचियों से हटाए गए नामों के भौतिक सत्यापन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता से जुड़ा गंभीर विषय है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव, गली और बूथ स्तर पर मतदाता सूचियों का सत्यापन करेंगे तथा अनियमितताओं को तथ्यों के साथ उचित मंच पर उठाएंगे।

संजीव आर्या ने 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाले संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों से संगठनात्मक समन्वय बनाए रखने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और निर्धारित जिम्मेदारियों को समय से पूरा करने का आह्वान किया।

 सेक्टर-20 में ड्राफ्ट मतदाता सूची का निरीक्षण, अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जुड़वाने की बनी रणनीति
ये भी पढ़ें सेक्टर-20 में ड्राफ्ट मतदाता सूची का निरीक्षण, अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जुड़वाने की बनी रणनीति

नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव ओमवीर यादव ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम मतदाता है। प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा करना लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर वास्तविक जमीनी कार्य, तथ्यात्मक जानकारी और नियमित निगरानी जरूरी है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि प्रत्येक मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्र के हर बूथ पर कम से कम एक प्रशिक्षित वोट रक्षक नियुक्त करें। वोट रक्षक मतदाता सूची से हटाए गए नामों का भौतिक सत्यापन करेंगे और प्राप्त जानकारी निर्धारित डिजिटल पोर्टल के माध्यम से संगठन के केंद्रीय कंट्रोल रूम तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए मंडल अध्यक्षों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रत्येक बूथ पर वोट रक्षकों की नियुक्ति और हटाए गए नामों के सत्यापन की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है।

नोएडा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे नोएडा में विभिन्न आवासीय सोसाइटियों, सेक्टरों, गांवों और शहरी बस्तियों में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। ऐसे में मतदाता सूचियों का नियमित सत्यापन जरूरी है। शहर कांग्रेस प्रत्येक बूथ पर संगठन को सक्रिय कर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करेगी और पात्र नागरिकों के हटाए गए नामों से संबंधित तथ्यात्मक जानकारी जुटाएगी।

बैठक में अजय चौधरी, अशोक पंडित, पुरुषोत्तम नागर, महाराज सिंह नागर, मुकेश शर्मा, चरण सिंह, किशन शर्मा, रिजवान चौधरी, निशा शर्मा, रमा नैय्यर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सतीश शर्मा, सीबा राय, धर्म सिंह, हरेंद्र शर्मा, अजय छोंकर, बिन्नू भाटी, डॉ. रतनपाल सिंह, धर्मवीर प्रधान, शिवानी, कपिल भाटी, पुनीत मावी, तनवीर अहमद, तेजेंद्र नागर, वीरपाल सिंह, मनोज कुमार, रमेश जीनवाल, धीरे सिंह, सुबोध भट्ट, मोहम्मद तकी, नितीश चौधरी, नीरज शर्मा, विपिन त्यागी, सूबेदार सतपाल सिंह, अरुण गुर्जर, अरविंद रेक्सवाल, अमित कुमार, मास्टर हबीब, हरकेश चौधरी, राजेश सिंह, महेश शर्मा, राजेंद्र सिंह और राजवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएगी कांग्रेस, हर बूथ पर नियुक्त होगा वोट रक्षक
ये भी पढ़ेंवोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएगी कांग्रेस, हर बूथ पर नियुक्त होगा वोट रक्षक

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#Congress#electoral roll#‘Save the Vote – Save the Nation’ campaign

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: