नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•2 मिनट पढ़ें
मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नुक्कड़ नाटकों और पर्चा वितरण से किया जागरूक, 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा आयोजन
फ़ॉन्ट आकार:

नोएडा। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) की गौतमबुद्धनगर जिला कमेटी की ओर से 1 से 3 दिसंबर 2026 तक नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली मजदूर रैली एवं संसद मार्च को सफल बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न स्थानों पर पर्चा वितरण किया गया। जन नाट्य मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मजदूरों और आम नागरिकों को महंगाई, बेरोजगारी, श्रमिक अधिकारों तथा श्रम कानूनों से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया।

नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए सीटू के जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, चारों श्रम संहिताओं, बढ़ती महंगाई और निजीकरण के खिलाफ मजदूरों को एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा।

मजदूरों के अधिकारों की मांग को लेकर सीटू ने झुग्गी बस्तियों में चलाया जन जागरण अभियान
ये भी पढ़ेंमजदूरों के अधिकारों की मांग को लेकर सीटू ने झुग्गी बस्तियों में चलाया जन जागरण अभियान

उन्होंने आंदोलन की प्रमुख मांगें गिनाते हुए कहा कि चारों श्रम संहिताएं वापस ली जाएं, 29 पुराने श्रम कानूनों के स्थान पर 44 श्रम कानून बहाल किए जाएं, न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये लागू हो, ठेका प्रथा समाप्त की जाए और सभी कामगारों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी मिले।

उन्होंने जिले के मजदूरों, कर्मचारियों, मेहनतकशों और आम नागरिकों से 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर रैली एवं संसद मार्च को सफल बनाने की अपील की।

नुक्कड़ सभाओं को सीटू नेता राम स्वारथ, भरत डेंजर, पारस गुप्ता, शंभू और मुकेश कुमार राघव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया।

रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
ये भी पढ़ेंरविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#CITU#workers' rally and parliament march

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: