नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Uttar Pradesh•प्रकाशित:•अपडेटेड:•3 मिनट पढ़ें
लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव
फाइल फोटो: Uttar Pradesh | साभार: Janvaak डेस्क
हिंदी-उर्दू के साहित्यकार एक मंच पर करेंगे रचनाओं की प्रस्तुति, वरिष्ठ साहित्यकारों का होगा सम्मान और नए रचनाकारों को मिलेगा प्रोत्साहन
फ़ॉन्ट आकार:

मुख्य बातें (Key Highlights)
रुबरू फाउंडेशन की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य हिंदी और उर्दू के साहित्यकारों को साझा मंच उपलब्ध कराना, नए रचनाकारों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना और वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित करना है। रुबरू ऐसा मंच है, जहां दोनों भाषाओं के रचनाकार बिना किसी भेदभाव के अपनी रचनाएं प्रस्तुत करते हैं और एक-दूसरे की भाषा एवं संस्कृति का सम्मान करते हैं।

लखनऊ। रुबरू फाउंडेशन के तत्वावधान में 21 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, हजरतगंज में भव्य रुबरू साहित्य उत्सव, मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर दो बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से साहित्यकार, कवि, शायर और रचनाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में कविता, गजल और शायरी के माध्यम से साहित्य, संस्कृति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।

शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी
ये भी पढ़ेंशराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

रुबरू फाउंडेशन के सचिव मोहम्मद अजहर हुसैन ने बताया कि यह संस्था का वार्षिक साहित्यिक उत्सव है, जिसका साहित्यकार पूरे वर्ष इंतजार करते हैं। प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को साहित्यिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार भी देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में साहित्यकारों के शामिल होने की उम्मीद है।


फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कवि, लेखक और शायर इरशाद राही ने बताया कि रुबरू फाउंडेशन की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य हिंदी और उर्दू के साहित्यकारों को साझा मंच उपलब्ध कराना, नए रचनाकारों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना और वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित करना है। उन्होंने कहा कि हिंदी और उर्दू के बीच की दूरी कम करने के लिए साहित्य सबसे बेहतर माध्यम है। रुबरू ऐसा मंच है, जहां दोनों भाषाओं के रचनाकार बिना किसी भेदभाव के अपनी रचनाएं प्रस्तुत करते हैं और एक-दूसरे की भाषा एवं संस्कृति का सम्मान करते हैं।

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन वर्तमान में लगभग पांच राज्यों में हिंदी और उर्दू के साहित्यकारों को एक मंच पर लाने का कार्य कर रही है। संस्था का प्रयास साहित्य के माध्यम से गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है। उत्सव में वरिष्ठ साहित्यकारों के सम्मान के साथ नए रचनाकारों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। फाउंडेशन का मानना है कि भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का सेतु भी है। इसी उद्देश्य के साथ संस्था हिंदी और उर्दू की साझा साहित्यिक विरासत को आगे बढ़ाने में जुटी है।

 छठ पूजा के 20वें आयोजन में मंत्री एके शर्मा ने किया व्रत कथा पुस्तक का विमोचन
ये भी पढ़ें छठ पूजा के 20वें आयोजन में मंत्री एके शर्मा ने किया व्रत कथा पुस्तक का विमोचन

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#Rubaru Foundation#Lucknow#literary festival

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: