नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान

जनगणना-2027 की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•2 मिनट पढ़ें
जनगणना-2027 की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
स्वगणना अभियान में तेजी लाने के निर्देश, सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आज ही अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की स्वगणना पूरी कराने के आदेश
फ़ॉन्ट आकार:

नोएडा। जनगणना-2027 की तैयारियों और प्रगति की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को ड्यूटी आवंटित करने में हो रही देरी पर चार्ज अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना ड्यूटी ग्रहण नहीं करने वाले कार्मिकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू की जाए। साथ ही, कार्य में लापरवाही और शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों पर भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनगणना-2027: नोएडा में स्व-गणना के लिए लोगों को जागरूक करेगी फोनरवा
ये भी पढ़ेंजनगणना-2027: नोएडा में स्व-गणना के लिए लोगों को जागरूक करेगी फोनरवा

जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत सभी कर्मचारियों की स्वगणना आज ही पूरी कराएं। इसके अलावा, जनगणना ड्यूटी में लगाए गए कार्मिक अपने आवंटित क्षेत्रों में परिवारों से संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों की स्वगणना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय और पूरी जिम्मेदारी के साथ अभियान को गति देने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, एडीसीपी क्राइम आरके गौतम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला जनगणना अधिकारी अजीत सिंह, ओएसडी नोएडा इंदु प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, जिला विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी परवेज अली, जिला प्रभारी जनगणना प्रदीप कुमार सहित संबंधित चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

 जनगणना-2027 के स्वगणना अभियान का शुभारंभ, सांसद डॉ. महेश शर्मा और सीईओ ने ऑनलाइन दर्ज किया परिवार का विवरण
ये भी पढ़ें जनगणना-2027 के स्वगणना अभियान का शुभारंभ, सांसद डॉ. महेश शर्मा और सीईओ ने ऑनलाइन दर्ज किया परिवार का विवरण

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: