नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएगी कांग्रेस, हर बूथ पर नियुक्त होगा वोट रक्षक

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Greater Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•4 मिनट पढ़ें
वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएगी कांग्रेस, हर बूथ पर नियुक्त होगा वोट रक्षक
फाइल फोटो: Greater Noida | साभार: Janvaak डेस्क
26 नवंबर को संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों पर जिला कांग्रेस की बैठक, 22 से 30 नवंबर तक मतदाता सूची से हटाए गए नामों का होगा भौतिक सत्यापन
फ़ॉन्ट आकार:
📌 मुख्य बातें (Key Highlights)
अभियान की डिजिटल निगरानी के लिए मंडल अध्यक्षों को www.iamvoterakshak.in पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके माध्यम से वोट रक्षकों की नियुक्ति, बूथवार सत्यापन का विवरण, मतदाताओं से प्राप्त जानकारी और दैनिक प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभियान की निगरानी करेंगे और प्रतिदिन जिला कांग्रेस कार्यालय को रिपोर्ट भेजेंगे। जिला स्तर पर रिपोर्टों का संकलन कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा, जहां से जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय वॉर रूम तक पहुंचेगी।

नोएडा। आगामी संविधान दिवस (26 नवंबर) पर आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की संगठनात्मक बैठक ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में आयोजित बैठक में बूथ स्तर पर वोट रक्षकों की नियुक्ति और मतदाता सूचियों से हटाए गए नामों के भौतिक सत्यापन की रणनीति तैयार की गई।

 मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस
ये भी पढ़ें मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस

बैठक में विभिन्न मंडलों से पहुंचे अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र के हर बूथ पर कम से कम एक प्रशिक्षित वोट रक्षक नियुक्त करें। इस जिम्मेदारी के लिए बूथ लेवल एजेंट, बूथ कमेटियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और अन्य फ्रंटल संगठनों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में बताया गया कि 22 से 30 नवंबर तक वोट रक्षक अभियान के तहत मतदाता सूचियों से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। वोट रक्षक संबंधित मतदाताओं के घर जाकर यह पता करेंगे कि वे दिए गए पते पर वास्तव में निवास करते हैं या नहीं। साथ ही, उनका नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के कारणों की जानकारी जुटाकर संबंधित मतदाता के बयान और उपलब्ध तथ्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज करेंगे।


अभियान की डिजिटल निगरानी के लिए मंडल अध्यक्षों को www.iamvoterakshak.in पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके माध्यम से वोट रक्षकों की नियुक्ति, बूथवार सत्यापन का विवरण, मतदाताओं से प्राप्त जानकारी और दैनिक प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभियान की निगरानी करेंगे और प्रतिदिन जिला कांग्रेस कार्यालय को रिपोर्ट भेजेंगे। जिला स्तर पर रिपोर्टों का संकलन कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा, जहां से जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय वॉर रूम तक पहुंचेगी।

लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव
ये भी पढ़ेंलखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव

मंडल अध्यक्षों को प्रतिदिन समीक्षा करने और जरूरत पड़ने पर स्वयं बूथों पर पहुंचकर सत्यापन कार्य का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी भी दी गई। अभियान में निष्क्रियता मिलने पर संबंधित कार्यकर्ता की जगह दूसरे सक्रिय कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

बैठक में 26 नवंबर को प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले विशाल संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
"जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि संविधान प्रत्येक पात्र नागरिक को लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी का अधिकार देता है और मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। मतदाता सूची से किसी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से हटाया जाना गंभीर विषय है। कांग्रेस इसे केवल चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि नागरिकों के संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का सवाल मानती है।"

उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को गांव, मोहल्ले और प्रत्येक मतदान बूथ तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैठकों तक सीमित रहने के बजाय बूथ स्तर पर सक्रिय और जवाबदेह भूमिका निभानी होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा का वास्तविक अर्थ देश के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करना है।

बैठक में मुकेश शर्मा, भगवती शर्मा, हरेंद्र शर्मा, महाराज सिंह नागर, रिजवान चौधरी, धर्मवीर प्रधान, सतीश शर्मा, चरण सिंह, किशन शर्मा, पुनीत मावी, धर्म सिंह, सचिन शर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुबोध भट्ट, रमा नैय्यर, तीरथराम वाल्मीकि, कुलवीर राणा, तनवीर अहमद, राजू राव, सूबेदार सतपाल सिंह, मौ. तकी, विजय नागर, शीबा राय, गीता देवी, अरुण भाटी, अरविंद रेक्सवाल, नीरज शर्मा, तेजपाल शर्मा, नरेश शर्मा, गौतम सिंह, नीतिश चौधरी, सुनील भाटी और मास्टर हबीब सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी
ये भी पढ़ेंशराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#All India Congress Committee#Uttar Pradesh Congress Committee

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: