नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Uttar Pradesh•प्रकाशित:•अपडेटेड:•2 मिनट पढ़ें
शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी
फाइल फोटो: Uttar Pradesh | साभार: Janvaak डेस्क
सीएमपी डिग्री कॉलेज में कार्यशाला आयोजित, विशेषज्ञों ने नशे में वाहन चलाने के कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी खतरों की दी जानकारी
फ़ॉन्ट आकार:
📌 मुख्य बातें (Key Highlights)
वक्ताओं ने नशे में वाहन चलाने के कानूनी परिणामों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य प्रभावों, कानूनी प्रावधानों और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम से जुड़े सवाल पूछे।
प्रयागराज। कंज्यूमर गिल्ड (लखनऊ) और कंज्यूमर वॉयस (नई दिल्ली) की ओर से  इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय सीएमपी डिग्री कॉलेज में शराब के दुष्प्रभावों एवं सड़क सुरक्षा पर युवा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। एनएसएस इकाई और शिक्षाशास्त्र विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को नशे के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों और नशे में वाहन चलाने के खतरों के प्रति जागरूक किया गया।
लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव
ये भी पढ़ेंलखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव

महाविद्यालय की उप-प्राचार्या प्रो. नीता सिन्हा ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना आज की बड़ी आवश्यकता है। शिक्षाशास्त्र विभाग की संयोजिका प्रो. संगीता ने कहा कि शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है।

 छठ पूजा के 20वें आयोजन में मंत्री एके शर्मा ने किया व्रत कथा पुस्तक का विमोचन
ये भी पढ़ें छठ पूजा के 20वें आयोजन में मंत्री एके शर्मा ने किया व्रत कथा पुस्तक का विमोचन
तकनीकी सत्र में कंज्यूमर गिल्ड के चेयरमैन अधिवक्ता अभिषेक श्रीवास्तव ने शराब के सेवन से स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के साथ कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। मनोवैज्ञानिक एवं मनोचिकित्सकीय परामर्श विशेषज्ञ डॉ. मालविका राव ने बताया कि शराब निर्णय लेने की क्षमता, एकाग्रता, प्रतिक्रिया की गति और शारीरिक समन्वय को प्रभावित करती है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों से परामर्श लेने की सलाह दी।

वक्ताओं ने नशे में वाहन चलाने के कानूनी परिणामों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य प्रभावों, कानूनी प्रावधानों और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम से जुड़े सवाल पूछे। जागरूकता के स्तर का आकलन करने के लिए प्री और पोस्ट सर्वे भी कराया गया।

कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा गौड़, डॉ. सपना मौर्य, राम चिरंजीव पाल, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, कंज्यूमर गिल्ड के समन्वयक अमित कुमार और गुड़िया सिंह का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन ओम प्रकाश मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने किया।
 मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस
ये भी पढ़ें मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#road safety#University of Allahabad#CMP Degree College#Consumer Guild (Lucknow)#Consumer Voice (New Delhi)

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: