नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

गौतमबुद्ध नगर में 15.27 लाख मतदाताओं की सूची का प्रारूप प्रकाशित, 17 नवंबर से दावे-आपत्तियां होंगी दर्ज

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Greater Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•4 मिनट पढ़ें
 गौतमबुद्ध नगर में 15.27 लाख मतदाताओं की सूची का प्रारूप प्रकाशित, 17 नवंबर से दावे-आपत्तियां होंगी दर्ज
फाइल फोटो: Greater Noida | साभार: Janvaak डेस्क
4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 और नाम कटवाने के लिए फार्म-7 भरना होगा; चार दिन विशेष अभियान
फ़ॉन्ट आकार:

 ग्रेटर नोएडा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। गौतमबुद्ध नगर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 15,27,428 मतदाता पंजीकृत हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें बूथवार मतदाता सूची की मुद्रित और डिजिटल प्रतियां उपलब्ध कराई गईं।

जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम  ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित तहसील स्थित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, पदाभिहित स्थलों और मतदान केंद्रों पर आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपना और परिवार के सदस्यों का नाम सूची में देख सकते हैं।

 मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस
ये भी पढ़ें मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस

-16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, अपात्र नाम हटवाने और किसी प्रविष्टि में संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन कर सकेंगे। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

-चार दिन विशेष अभियान
मतदाताओं की सुविधा के लिए 21 और 22 नवंबर तथा 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों संबंधित मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहकर मतदाताओं को जानकारी और आवश्यक सहयोग देंगे।

नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 तथा मतदाता सूची में संशोधन, मतदाता पहचान पत्र बदलवाने, दिव्यांग मतदाता के रूप में चिन्हांकन और निवास परिवर्तन के लिए फार्म-8 भरना होगा। आवेदन संबंधित बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।

 जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में भाई दूज पर 2915 महिलाओं ने भाइयों से की भेंट
ये भी पढ़ें जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में भाई दूज पर 2915 महिलाओं ने भाइयों से की भेंट

इसके अलावा निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट मोबाइल ऐप और https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। निर्वाचन संबंधी जानकारी और सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 तथा 0120-2978702 पर संपर्क किया जा सकता है। ईसीआईनेट ऐप पर उपलब्ध 'बुक ए कॉल विद बीएलओ' सुविधा से भी संबंधित अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

-नोएडा में सबसे ज्यादा 5.93 लाख मतदाता
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 15,27,428 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 8,34,652 पुरुष, 6,92,729 महिलाएं और 47 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है—
नोएडा-61: कुल 5,93,236 मतदाता, जिनमें 3,27,446 पुरुष, 2,65,779 महिलाएं और 11 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

दादरी-62: कुल 6,17,352 मतदाता, जिनमें 3,34,483 पुरुष, 2,82,839 महिलाएं और 30 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

जेवर-63: कुल 3,16,840 मतदाता, जिनमें 1,72,723 पुरुष, 1,44,111 महिलाएं और 6 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए बीएलओ तथा सुपरवाइजरों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, महिलाओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं की प्रविष्टियों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुनरीक्षण कार्यक्रम में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए आरडब्ल्यूए, एओए, औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों, बार एसोसिएशन, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अधिकारियों को बीएलओ और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण, बीएलओ ऐप में हुए बदलावों, आवेदनों के सत्यापन और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से मतदाता सूची का अवलोकन कराने और पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने में सहयोग करने की अपील की गई।

इस दौरान सपा जिला प्रभारी अनूप तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, बसपा जिला महासचिव राजकुमार गुर्जर, जिलाध्यक्ष लखमी सिंह, विधानसभा संयोजक मुकेश राठी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी और उपाध्यक्ष यतेंद्र शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, एसडीएम दादरी अरुण कुमार, एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता और एसडीएम जेवर दुर्गेश सिंह भी उपस्थित रहे।

 सेक्टर-20 में ड्राफ्ट मतदाता सूची का निरीक्षण, अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जुड़वाने की बनी रणनीति
ये भी पढ़ें सेक्टर-20 में ड्राफ्ट मतदाता सूची का निरीक्षण, अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जुड़वाने की बनी रणनीति

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local New#Gautam Buddha Nagar#Census 2027#Electoral Roll

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: