नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान
⚡ जनवाक ब्रेकिंग स्टोरी (Breaking Story)

जनगणना-2027 के स्वगणना अभियान का शुभारंभ, सांसद डॉ. महेश शर्मा और सीईओ ने ऑनलाइन दर्ज किया परिवार का विवरण

✍️ -भगवत प्रसाद शर्मा •📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•3 मिनट पढ़ें
 जनगणना-2027 के स्वगणना अभियान का शुभारंभ, सांसद डॉ. महेश शर्मा और सीईओ ने ऑनलाइन दर्ज किया परिवार का विवरण
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना प्रक्रिया, नोएडा में जनगणना के लिए 2,350 प्रगणक और 364 सुपरवाइजर तैनात
फ़ॉन्ट आकार:

नोएडा। जनगणना-2027 के तहत सोमवार, 16 नवंबर से नोएडा में स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने स्वयं तथा अपने परिवार की जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने नोएडा के निवासियों से इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

स्वगणना की सुविधा 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके लिए नागरिक भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने और परिवार के सदस्यों का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। स्वगणना पूरी होने के बाद मिलने वाली विशिष्ट पहचान संख्या (SE ID) को सुरक्षित रखना होगा और क्षेत्रीय जनगणना के दौरान घर पहुंचने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा।

जनगणना-2027: नोएडा में स्व-गणना के लिए लोगों को जागरूक करेगी फोनरवा
ये भी पढ़ेंजनगणना-2027: नोएडा में स्व-गणना के लिए लोगों को जागरूक करेगी फोनरवा

चार्ज अधिकारी, नोएडा इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि जनगणना के क्षेत्रीय कार्य के लिए नोएडा में कुल 2,350 प्रगणक और 364 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। ये कर्मचारी 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। स्वगणना की अवधि के दौरान भी कर्मचारी अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करेंगे। इसके लिए नोएडा में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनगणना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र में रहने वाला कोई भी व्यक्ति गणना से छूटने न पाए और किसी की जानकारी दो बार दर्ज न हो। जनगणना के दौरान नोएडा में किराये पर रहकर नौकरी, व्यवसाय या अन्य कार्य करने वाले लोगों की गणना भी नोएडा में ही की जाएगी।

चार्ज अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्र की जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 15 के तहत गोपनीय रखी जाती है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे 30 नवंबर तक अपनी और अपने परिवार की स्वगणना अवश्य पूरी करें तथा क्षेत्रीय जनगणना के दौरान घर पहुंचने वाले प्रगणकों को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराएं।

जनगणना-2027 की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
ये भी पढ़ेंजनगणना-2027 की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

-परिवार का एक सदस्य मोबाइल नंबर से दर्ज कर सकेगा सभी सदस्यों का विवरण

वहीं जनपद गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी मेधा रूपम ने जनपदवासियों से 16 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्वगणना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करें तथा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
PH+3.jpeg

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति को समझने के साथ भविष्य की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और नागरिक सुविधाओं के बेहतर नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य से जनगणना-2027 में क्षेत्रीय कार्य शुरू होने से पहले नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि परिवार का कोई एक सदस्य अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक विशिष्ट स्वगणना पहचान संख्या (SE ID) जारी होगी। इसे सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि क्षेत्रीय कार्य के दौरान घर पहुंचने वाले प्रगणक को यह आईडी उपलब्ध करानी होगी, ताकि ऑनलाइन दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जा सके।

 सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग
ये भी पढ़ें सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: