नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान

जनगणना-2027: नोएडा में स्व-गणना के लिए लोगों को जागरूक करेगी फोनरवा

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•3 मिनट पढ़ें
जनगणना-2027: नोएडा में स्व-गणना के लिए लोगों को जागरूक करेगी फोनरवा
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की बैठक में 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की दी जानकारी, सेक्टरों और सोसाइटियों में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी
फ़ॉन्ट आकार:
📌 मुख्य बातें (Key Highlights)
फोनरवा सभी आरडब्ल्यूए और आवासीय सोसाइटियों के माध्यम से अभियान को नोएडा के प्रत्येक सेक्टर और परिवार तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। इसके लिए आरडब्ल्यूए से व्हाट्सऐप ग्रुप, सूचना पट्ट, सामुदायिक बैठकों और अन्य उपलब्ध माध्यमों से निवासियों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक परिवारों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

नोएडा। भारत की जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना अभियान को सफल बनाने और नोएडा के अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए फोनरवा (FONRWA) ने पहल की है। इस संबंध में बुधवार को फोनरवा कार्यालय में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी एवं प्रभारी जनसंख्या गणना इंदु प्रकाश ने जनगणना की प्रक्रिया और स्व-गणना के महत्व की जानकारी दी।

 जनगणना-2027 के स्वगणना अभियान का शुभारंभ, सांसद डॉ. महेश शर्मा और सीईओ ने ऑनलाइन दर्ज किया परिवार का विवरण
ये भी पढ़ें जनगणना-2027 के स्वगणना अभियान का शुभारंभ, सांसद डॉ. महेश शर्मा और सीईओ ने ऑनलाइन दर्ज किया परिवार का विवरण

उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार और आवास से संबंधित निर्धारित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से अपने-अपने सेक्टरों और आवासीय सोसाइटियों में अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़ों की शुद्धता और व्यापकता देश की भविष्य की विकास योजनाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी आरडब्ल्यूए को इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

फोनरवा महासचिव केके जैन ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। इससे प्राप्त आंकड़े सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, परिवहन, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए प्रभावी योजनाएं बनाने में मदद करते हैं।

जनगणना-2027 की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
ये भी पढ़ेंजनगणना-2027 की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई


उन्होंने बताया कि फोनरवा सभी आरडब्ल्यूए और आवासीय सोसाइटियों के माध्यम से अभियान को नोएडा के प्रत्येक सेक्टर और परिवार तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। इसके लिए आरडब्ल्यूए से व्हाट्सऐप ग्रुप, सूचना पट्ट, सामुदायिक बैठकों और अन्य उपलब्ध माध्यमों से निवासियों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक परिवारों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया।

बैठक में फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव केके जैन, कोषाध्यक्ष पवन यादव, लाटसाहब लोहिया एडवोकेट, संजय चैहान, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, जीएस सचदेवा, अनीता, भूषण शर्मा, राजीव चैधरी, वीएस नेगी, मोहिंदर सिंह, आरके सिंह, सुभाष भाटी, दिनेश भाटी, प्रदीप कुमार, उत्कर्ष पांडे, प्रियेश कुमार गौर और राजीव रंजन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोनरवा ने जनसहभागिता के माध्यम से जनगणना-2027 को सफल बनाने में नोएडा की ओर से पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

 सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग
ये भी पढ़ें सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#FONRWA

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: