नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान

प्रयागराज के दो इंटर कॉलेजों में छात्राओं को सिखाए साइबर अपराध से बचाव के तरीके

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Uttar Pradesh•प्रकाशित:•अपडेटेड:•3 मिनट पढ़ें
 प्रयागराज के दो इंटर कॉलेजों में छात्राओं को सिखाए साइबर अपराध से बचाव के तरीके
फाइल फोटो: Uttar Pradesh | साभार: Janvaak डेस्क
यातायात माह और मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, हेल्पलाइन 1930, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी
फ़ॉन्ट आकार:

प्रयागराज। यातायात माह नवंबर 2026 के तहत डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, कर्नलगंज और एनी बेसेंट इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता, साइबर अपराध से बचाव तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यातायात पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज और उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, शाखा प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में छात्राओं को सड़क सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय ने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के साथ यातायात नियमों का पालन करने को जीवन रक्षा का संकल्प बताया। साइबर विशेषज्ञ जयप्रकाश सिंह ने ऑनलाइन ठगी, ओटीपी और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी बताया।

बाल संग्रहालय की वाद-विवाद प्रतियोगिता में आराध्या तिवारी और नैन्सी पाण्डे ने हासिल किया प्रथम स्थान
ये भी पढ़ेंबाल संग्रहालय की वाद-विवाद प्रतियोगिता में आराध्या तिवारी और नैन्सी पाण्डे ने हासिल किया प्रथम स्थान

चौकी इंचार्ज इलाहाबाद विश्वविद्यालय अरिहंत जैन ने छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक रहने और पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने का संदेश दिया। मिशन शक्ति के तहत मुख्य आरक्षी शिवदेवी और सुषमा यादव ने महिला सुरक्षा, आत्मसम्मान एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए छात्राओं को निर्भीक रहने के लिए प्रेरित किया। सूरज कुमार मौर्य ने महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। यातायात पुलिस के आरक्षी प्रशांत उत्तम और विपिन कुमार ने भी यातायात नियमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल से अवनीश तिवारी की विशेष सहभागिता रही। समिति की ओर से जितेंद्र श्रीवास्तव, हसन-ए-नकवी, विशाल श्रीवास्तव, प्रियंका पाराशर और संदीप सोनी ने सहयोग किया। विशेष सहयोगी मृदुल बाजपेई और नितेश शुक्ला का योगदान भी सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन समिति के पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी हसन-ए-नकवी ने किया।

समिति के प्रादेशिक चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव और वाइस चेयरमैन डॉ. आरएस वर्मा, पूर्व आईएएस के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यह अभियान 30 नवंबर 2026 तक जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जारी रहेगा।

लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव
ये भी पढ़ेंलखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव

डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रंजन पाण्डेय और एनी बेसेंट इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीरा सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और समिति के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के सचिव संतोष कुमार ने दोनों प्रधानाचार्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय स्टाफ का धन्यवाद देते हुए जागरूकता संदेशों को विद्यार्थियों और अभिभावकों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा, साइबर सतर्कता और महिला सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए इनके प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी
ये भी पढ़ेंशराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: