नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡बाल संग्रहालय की वाद-विवाद प्रतियोगिता में आराध्या तिवारी और नैन्सी पाण्डे ने हासिल किया प्रथम स्थान⚡ यूपी के 25 लाख और युवाओं को मिलेंगे टैबलेट, 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक को नौकरी के नियुक्ति पत्र: योगी आदित्यनाथ ⚡टाटा पावर ने नोएडा में पेश किए EZ होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस, मोबाइल से नियंत्रित होंगे घरेलू उपकरण⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही⚡'अपने-अपने राम' के दूसरे दिन कुमार विश्वास ने बताए वैवाहिक जीवन के चार स्तंभ⚡ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के विकास मॉडल⚡बाल संग्रहालय की वाद-विवाद प्रतियोगिता में आराध्या तिवारी और नैन्सी पाण्डे ने हासिल किया प्रथम स्थान⚡ यूपी के 25 लाख और युवाओं को मिलेंगे टैबलेट, 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक को नौकरी के नियुक्ति पत्र: योगी आदित्यनाथ ⚡टाटा पावर ने नोएडा में पेश किए EZ होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस, मोबाइल से नियंत्रित होंगे घरेलू उपकरण⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही⚡'अपने-अपने राम' के दूसरे दिन कुमार विश्वास ने बताए वैवाहिक जीवन के चार स्तंभ⚡ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के विकास मॉडल

बाल संग्रहालय की वाद-विवाद प्रतियोगिता में आराध्या तिवारी और नैन्सी पाण्डे ने हासिल किया प्रथम स्थान

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Delhi NCR•प्रकाशित:•अपडेटेड:•2 मिनट पढ़ें•2 बार पढ़ा गया
बाल संग्रहालय की वाद-विवाद प्रतियोगिता में आराध्या तिवारी और नैन्सी पाण्डे ने हासिल किया प्रथम स्थान
फाइल फोटो: Delhi NCR | साभार: Janvaak डेस्क
बाल दिवस पर 17 स्कूलों के करीब 100 बच्चों ने लिया हिस्सा, आधुनिक भारत के नवनिर्माण में जवाहरलाल नेहरू के योगदान पर रखे विचार
फ़ॉन्ट आकार:
📌 मुख्य बातें (Key Highlights)
प्रतियोगिता में 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में बाल विद्या मंदिर, चारबाग की आराध्या तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिटी मांटेसरी की वजीहा फातिमा द्वितीय और बाल विद्या मंदिर की आराध्या श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं।

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री एवं बाल संग्रहालय के संस्थापक श्रद्धेय चंद्रभानु गुप्त की स्मृति में बाल संग्रहालय की ओर से बाल दिवस पर 14 नवंबर को वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय 'आधुनिक भारत के नवनिर्माण में जवाहरलाल नेहरू का योगदान' रहा। इसमें लखनऊ के करीब 17 स्कूलों के 100 बच्चों ने दो आयु वर्गों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 यूपी के 25 लाख और युवाओं को मिलेंगे टैबलेट, 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक को नौकरी के नियुक्ति पत्र: योगी आदित्यनाथ
ये भी पढ़ें यूपी के 25 लाख और युवाओं को मिलेंगे टैबलेट, 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक को नौकरी के नियुक्ति पत्र: योगी आदित्यनाथ

कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रभानु गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सवेन्द्र विक्रम सिंह ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी और आयोजन की सराहना की।


प्रतियोगिता में 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में बाल विद्या मंदिर, चारबाग की आराध्या तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिटी मांटेसरी की वजीहा फातिमा द्वितीय और बाल विद्या मंदिर की आराध्या श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार एसकेडी एकेडमी की श्रद्धा और बाल विद्या मंदिर के निखिलेश श्रीवास्तव को दिया गया।

वहीं, 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में लखनऊ पब्लिक स्कूल की नैन्सी पाण्डे प्रथम, बाल विद्या मंदिर की जान्हवी द्वितीय और लखनऊ पब्लिक स्कूल की अनिका मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। एसकेडी की अहाना सक्सेना को सांत्वना पुरस्कार मिला।

कार्यक्रम में संस्था के सचिव रत्नेश गुप्ता, राजेश सिंह, केशव प्रसाद, एसके त्रिपाठी, आनंद सिंह, अरविंद, डॉ. रीना, श्रीमती रेखा, बाल विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य, कर्मचारी, प्रतिभागी बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

टाटा पावर ने नोएडा में पेश किए EZ होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस, मोबाइल से नियंत्रित होंगे घरेलू उपकरण
ये भी पढ़ेंटाटा पावर ने नोएडा में पेश किए EZ होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस, मोबाइल से नियंत्रित होंगे घरेलू उपकरण

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: