नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡शराब के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

विधानसभा चुनाव से पहले 20 नवंबर से शुरू होंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Greater Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•3 मिनट पढ़ें
 विधानसभा चुनाव से पहले 20 नवंबर से शुरू होंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र
फाइल फोटो: Greater Noida | साभार: Janvaak डेस्क
नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को ईवीएम से मतदान और वीवीपैट से मत की पुष्टि का मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण। -मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस से निकाली गईं ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें।
फ़ॉन्ट आकार:
📌 मुख्य बातें (Key Highlights)
जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट एवं तहसील स्तर पर 61-नोएडा, 62-दादरी तथा 63-जेवर विधानसभा में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों का संचालन 20 नवंबर से प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किया जाएगा। यहां आने वाले मतदाताओं को ईवीएम के माध्यम से मतदान करने तथा वीवीपैट के जरिए अपने मत की पुष्टि करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे मतदाता मतदान प्रक्रिया को सहजता से समझ सकें।

ग्रेटर नोएडा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत गौतमबुद्धनगर में 20 नवंबर से ईवीएम प्रदर्शन केंद्र (ईडीसी) संचालित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी देने के साथ मतदान का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होंगे।

  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग
pp.jpeg

इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत ईवीएम और वीवीपैट मशीनें निकाली गईं। इन्हें प्रशिक्षण एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए निर्धारित रिजर्व वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर के अलावा तहसील स्तर पर तीनों विधानसभा क्षेत्रों 61-नोएडा, 62-दादरी और 63-जेवर में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां मतदाता ईवीएम से मतदान करने और वीवीपैट के माध्यम से अपने मत की पुष्टि करने की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे।

हिबा ग्रीन फाउंडेशन ने दिवाली पर जरूरतमंद महिलाओं को बांटे सैनिटरी पैड और पुस्तकें
ये भी पढ़ेंहिबा ग्रीन फाउंडेशन ने दिवाली पर जरूरतमंद महिलाओं को बांटे सैनिटरी पैड और पुस्तकें

प्रत्येक केंद्र पर जागरूकता एवं प्रदर्शन के लिए आने वाले मतदाताओं का विवरण दर्ज करने के लिए रजिस्टर रखा जाएगा। साथ ही ईवीएम में रिकॉर्ड किए गए मतों का दैनिक लेखा-जोखा भी दर्ज होगा। कार्यक्रम की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजी जाएगी।

प्रदर्शन समाप्त होने के बाद प्रतिदिन कंट्रोल यूनिट का परिणाम क्लियर किया जाएगा। वीवीपैट की पेपर स्लिप ड्रॉप बॉक्स से निकालकर नामित अधिकारी की निगरानी में श्रेडिंग मशीन से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नष्ट की जाएंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रिजर्व स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और पुलिस बल की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है। मशीनों को सुरक्षित रखने, उनके रखरखाव तथा स्ट्रांग रूम खोलने और बंद करने के लिए निर्वाचन आयोग की एसओपी का पालन किया जाएगा। संबंधित नामित अधिकारी मशीनों का विवरण लॉगबुक में दर्ज करेंगे।


उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर प्रदर्शन केंद्रों का प्रतिदिन निरीक्षण करने और अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सपा जिला प्रभारी अनूप तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष रोहित गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, कांग्रेस जिला सचिव प्रिंस भाटी, बसपा विधानसभा संयोजक मुकेश राठी, सीपीआई (एम) सदस्य गंगेश्वर दत्त सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार सिंह और एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता भी उपस्थित रहे।

बीटा-1 की समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण अधिकारियों के साथ की बैठक
ये भी पढ़ेंबीटा-1 की समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण अधिकारियों के साथ की बैठक

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#EVM demonstration#assembly elections#District Magistrate Medha Rupam#EVM and VVPAT

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: