श्रीजी गौ सदन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव

नोएडा। सेक्टर-94 स्थित श्रीजी गौ सदन में गोवंश संरक्षण, संवर्धन और गौसेवा के उद्देश्य से गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गौमाता का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा निर्मित गौ-शिशु आश्रय गृह एवं बाल शिक्षा कक्ष का लोकार्पण किया गया। साथ ही श्री सतनारायण गोयल द्वारा कराए गए हवन स्थल के सौंदर्यीकरण का भी उद्घाटन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और गौमाता के पूजन के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि स्वामी दीपांकर जी महाराज और मां गीतेश्वरी जी (गीता आश्रम, दिल्ली) सहित जे.के. दादू, आईएएस (पूर्व सचिव, भारत सरकार), कैप्टन विकास गुप्ता (अध्यक्ष, कृषि अनुसंधान संस्थान, उत्तर प्रदेश), महेश चौहान (अध्यक्ष, महानगर नोएडा), पूर्व विधायक विमला बाथम और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल उपस्थित रहे।

स्वामी दीपांकर जी महाराज ने गौसेवा को प्रभुसेवा का माध्यम बताते हुए ऐसे सेवा कार्यों की सराहना की। श्रीजी गौ सदन के अध्यक्ष विकास अग्रवाल और महासचिव सुशील भारद्वाज ने बताया कि गौसदन निराश्रित, बीमार और असहाय गोवंश की सेवा, उपचार, पोषण एवं संरक्षण के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।
भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि परिषद सेवा, संस्कार, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ समाजहित के कार्यों में सक्रिय है। गौसेवा और गोवंश संरक्षण परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए मनोज बंसल ने की। सीए राकेश अग्रवाल स्वागत अध्यक्ष और सीए महेश बाबू गुप्ता संयोजक रहे। सह-संयोजक संदीप अग्रवाल सहित सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, अल्पेश गर्ग, एन.के. अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, डॉ. टी.एन. गोविल, केशव गंगल, अखिलेश भदौरिया, सीए विकास अग्रवाल, सुनीता मित्तल, डी.के. मित्तल, प्रताप मेहता, तुलसीदास थरेजा और महेश चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
अंत में श्रीजी गौ सदन परिवार की ओर से अतिथियों, दानदाताओं, सहयोगकर्ताओं और गौभक्तों का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने गोवंश संरक्षण और गौसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

टैग
पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)
इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: