उत्तराखण्ड महोत्सव में छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

लखनऊ। उत्तराखण्ड महोत्सव 2026 के भव्य मंच पर आर्ट्स एंड कल्चरल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ की ओर से उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध पारंपरिक छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुति ने हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा, ढाल-तलवार के रोमांचक प्रदर्शन और छोलिया नृत्य की वीरतापूर्ण मुद्राओं ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम का निर्देशन सुश्री कामना बिष्ट ने किया। प्रस्तुति में गार्गी गुगत्याल, शोभा पटवा, महेन्द्र सिंह नेगी, विजय कुमार सिंह बिष्ट, ज्योति जोशी, रिया सिंह, लाल सिंह बिष्ट, वेदान्त बिष्ट, मोहित जीना, सचिन विजय बिष्ट और गरिमा ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान तथा संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश की सहायक निदेशक सुश्री हिमानी रावत की उपस्थिति रही। लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष हेमलता डंगवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
छोलिया नृत्य की इस प्रस्तुति के माध्यम से कलाकारों ने देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, शौर्य परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक पेश की। कलाकारों की ऊर्जा और शानदार तालमेल ने महोत्सव के मंच पर विशेष आकर्षण पैदा किया।

टैग
पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)
इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: