छठ पूजा के 20वें आयोजन में मंत्री एके शर्मा ने किया व्रत कथा पुस्तक का विमोचन

लखनऊ। ओम ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित छठ पूजा महोत्सव में नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने छठ पूजा व्रत कथा पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के कथा व्यास धनंजय द्विवेदी हैं। शिव मंदिर घाट, बैरल नंबर-2 के निकट, बंधा रोड स्थित शिवनगर खदरा में छठ पूजा सांस्कृतिक उत्थान समिति की ओर से 20वें छठ पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे घाट पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
महोत्सव के दौरान लोकगायिका रश्मि उपाध्याय ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, राष्ट्रीय नृत्यांगना अंकिता बाजपेई ने शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में सांस्कृतिक छटा बिखेरी। दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के संस्थापक धनंजय द्विवेदी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले अतिथियों, कलाकारों और गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। छठ पूजा के 20वें आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने महोत्सव को विशेष बना दिया। पूरा आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामुदायिक उत्साह का प्रतीक रहा।

टैग
पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)
इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: