नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान

मतदाता सूची के सत्यापन के लिए मॉडर्न स्कूल में लगा विशेष शिविर

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Greater Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•2 मिनट पढ़ें
 मतदाता सूची के सत्यापन के लिए मॉडर्न स्कूल में लगा विशेष शिविर
फाइल फोटो: Greater Noida | साभार: Janvaak डेस्क
21 और 22 नवंबर को सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर फिर लगेंगे शिविर, पात्र मतदाताओं से नाम व विवरण जांचने की अपील
फ़ॉन्ट आकार:

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1 स्थित मॉडर्न स्कूल में मंगलवार को प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन एवं सत्यापन के संबंध में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चारों बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहे। उन्होंने नागरिकों की मतदाता सूची से जुड़ी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

शिविर में बीएलओ सुनील कुमार, श्वेता, प्रियंका और लता कन्नौजिया ने मतदाताओं के नाम, पते और अन्य विवरणों के सत्यापन एवं संशोधन का कार्य किया। इस दौरान भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल के मीडिया एक्जीक्यूटिव भगवत प्रसाद शर्मा भी मौजूद रहे।

  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग

शिविर में नागरिकों को प्रारूप मतदाता सूची में अपने और परिवार के पात्र सदस्यों के नाम व विवरण जांचने का अवसर मिला। इसके साथ ही सूची में नाम छूटने, नाम-पते में त्रुटि, आयु, लिंग और फोटो संबंधी विसंगतियों में सुधार, नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण तथा मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के विवरण में नियमानुसार संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। दोहरी प्रविष्टियों की जांच के बारे में भी बताया गया।

भगवत प्रसाद शर्मा ने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से 21 नवंबर (शनिवार) और 22 नवंबर (रविवार) को सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर फिर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

उन्होंने सेक्टरवासियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे शिविरों में पहुंचकर प्रारूप मतदाता सूची में अपना और परिवार के पात्र सदस्यों का नाम व अन्य विवरण जांच लें। किसी भी तरह की त्रुटि या नाम छूटने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते सुधार के लिए आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

भगवत प्रसाद शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची में सही नाम और विवरण सुनिश्चित करना प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। लोकतंत्र की मजबूती में हर मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

 विधानसभा चुनाव से पहले 20 नवंबर से शुरू होंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र
ये भी पढ़ें विधानसभा चुनाव से पहले 20 नवंबर से शुरू होंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#Modern School

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: