नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान

नोएडा प्राधिकरण में प्रवेश पास के लिए घंटों कतार में खड़े रहते हैं लोग :अशोक चौहान

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•2 मिनट पढ़ें
नोएडा प्राधिकरण में प्रवेश पास के लिए घंटों कतार में खड़े रहते हैं लोग :अशोक चौहान
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
चार काउंटर होने के बावजूद दो पर ही बन रहे पास, बुजुर्गों और महिलाओं को भी हो रही परेशानी; ग्राम विकास संगठन ने उठाया सवाल
फ़ॉन्ट आकार:
📌 मुख्य बातें (Key Highlights)
-प्रवेश पास बनवाने में ही लोगों का कई घंटे का समय बर्बाद हो जाता है। ऐसे में जनसुनवाई के लिए प्राधिकरण पहुंचने वाले लोगों को परेशानी होती है और कई बार उनका काम होने से पहले ही जनसुनवाई समाप्त हो जाती है।

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन में प्रवेश पास बनवाने के लिए लोगों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। स्वागत कक्ष में प्रवेश पास बनाने के लिए चार काउंटर होने के बावजूद केवल दो काउंटरों पर ही पास बनाए जा रहे हैं। इससे आम लोगों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग
ये भी पढ़ें सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग

ग्राम विकास संगठन नोएडा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन में जाने के लिए स्वागत कक्ष पहुंचे तो वहां दो लंबी कतारें लगी हुई थीं। इनमें सैकड़ों महिला-पुरुषों के साथ बुजुर्ग भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
अशोक चौहान ने प्राधिकरण के स्टाफ से पूछा कि चार काउंटर होने के बावजूद बाकी दो पर प्रवेश पास क्यों नहीं बनाए जा रहे हैं। इस पर स्टाफ की ओर से बताया गया कि उच्च अधिकारियों की तरफ से अतिरिक्त स्टाफ और सिस्टम उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, इसलिए सभी काउंटर चालू नहीं हो पा रहे हैं।

अशोक चौहान ने सवाल उठाया कि प्रवेश पास बनवाने में ही लोगों का कई घंटे का समय बर्बाद हो जाता है। ऐसे में जनसुनवाई के लिए प्राधिकरण पहुंचने वाले लोगों को परेशानी होती है और कई बार उनका काम होने से पहले ही जनसुनवाई समाप्त हो जाती है।

उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से मांग की कि स्वागत कक्ष के चारों काउंटरों पर प्रवेश पास बनाने की व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता, महिलाओं और बुजुर्गों को लंबी कतारों से राहत मिल सके।

सेक्टर-51 में फुटपाथ पर निर्माण सामग्री का अतिक्रमण, एक साल से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
ये भी पढ़ेंसेक्टर-51 में फुटपाथ पर निर्माण सामग्री का अतिक्रमण, एक साल से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#Noida Authority

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: