नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ नोएडा में 26 नवंबर को होगा ‘इंद्रधनुष’ चित्रकला उत्सव, सीजन-5 की तैयारियां तेज⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡ नोएडा में 26 नवंबर को होगा ‘इंद्रधनुष’ चित्रकला उत्सव, सीजन-5 की तैयारियां तेज⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव

नोएडा में 26 नवंबर को होगा ‘इंद्रधनुष’ चित्रकला उत्सव, सीजन-5 की तैयारियां तेज

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•3 मिनट पढ़ें
 नोएडा में 26 नवंबर को होगा ‘इंद्रधनुष’ चित्रकला उत्सव, सीजन-5 की तैयारियां तेज
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
नोएडा लोक मंच और प्राधिकरण के संयुक्त आयोजन में पहली बार बच्चों के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी श्रेणी, 500 से अधिक प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार
फ़ॉन्ट आकार:
📌 मुख्य बातें (Key Highlights)

प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के हर वर्ग और आयु समूह को कला के साझा मंच पर लाना है, ताकि आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियां किसी की प्रतिभा के प्रदर्शन में बाधा न बनें।  प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। विजेता बच्चों की चयनित कलाकृतियों की विशेष आर्ट गैलरी बनाई जाएगी, जहां कला प्रेमी स्वैच्छिक अनुदान देकर कलाकृतियां प्राप्त कर सकेंगे। इससे मिलने वाली राशि जरूरतमंद लोगों की शिक्षा और चिकित्सा सहायता जैसे सामाजिक कार्यों में खर्च की जाएगी। आयोजन- 26 नवंबर, सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक, शिवालिक पार्क, सेक्टर-33, नोएडा। 

नोएडा। बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने और कला को समाजसेवा से जोड़ने के उद्देश्य से नोएडा लोक मंच एवं नोएडा प्राधिकरण की ओर से 26 नवंबर को ‘नोएडा चित्रकला उत्सव–इंद्रधनुष अंतरविद्यालय प्रतियोगिता सीजन-5’ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सेक्टर-33 स्थित शिवालिक पार्क में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इस बार करीब 5 हजार बच्चों के भाग लेने की उम्मीद है। पहली बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी विशेष श्रेणी रखी गई है।

 सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग
ये भी पढ़ें सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग

आयोजन की तैयारियों और प्रतियोगिता के प्रारूप की जानकारी देने के लिए सेक्टर-15 स्थित नोएडा लोक मंच कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। आयोजन की प्रमुख स्तंभ राजेश्वरी त्यागी राजन ने इंद्रधनुष की परिकल्पना और अब तक की यात्रा के बारे में जानकारी दी। इंदिरा चौधरी ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता को नौ समूहों में विभाजित किया गया है। इसमें सरकारी, बस्ती, पब्लिक, सेमी-पब्लिक, एनजीओ संचालित और प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। शिक्षकों के लिए अलग वर्ग रखा गया है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को पहली बार विशेष श्रेणी में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के हर वर्ग और आयु समूह को कला के साझा मंच पर लाना है, ताकि आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियां किसी की प्रतिभा के प्रदर्शन में बाधा न बनें। विभिन्न विद्यालयों से लगातार प्रविष्टियां मिल रही हैं और स्कूलों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया कि आयोजन के बाद 500 से अधिक प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। विजेता बच्चों की चयनित कलाकृतियों की विशेष आर्ट गैलरी बनाई जाएगी, जहां कला प्रेमी स्वैच्छिक अनुदान देकर कलाकृतियां प्राप्त कर सकेंगे। इससे मिलने वाली राशि जरूरतमंद लोगों की शिक्षा और चिकित्सा सहायता जैसे सामाजिक कार्यों में खर्च की जाएगी।

सेक्टर-51 में फुटपाथ पर निर्माण सामग्री का अतिक्रमण, एक साल से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
ये भी पढ़ेंसेक्टर-51 में फुटपाथ पर निर्माण सामग्री का अतिक्रमण, एक साल से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

उन्होंने कहा कि इंद्रधनुष को केवल एक दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता तक सीमित न रखकर व्यापक सामाजिक एवं सांस्कृतिक अभियान के रूप में विकसित करना संस्था का लक्ष्य है। वरिष्ठ नागरिकों से भी अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से इस उत्सव में भाग लेने की अपील की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. रामचरण गौर, विभा बंसल, रंजू माथुर, रेनू छिब्बर, मुकुल बाजपेयी सहित अन्य वॉलंटियर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि एवं सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े विनोद पांडेय ने किया। लीका सक्सेना ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

सेक्टर-117 के विकसित पार्क की जमीन पर तीन आवासीय भूखंड बनाने का विरोध
ये भी पढ़ेंसेक्टर-117 के विकसित पार्क की जमीन पर तीन आवासीय भूखंड बनाने का विरोध

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#‘Indradhanush’ art festival#Noida Authority#Noida Lok Manch

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: