नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान⚡ सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग ⚡ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन करेगी कांग्रेस⚡रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात⚡सेक्टर-20 में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे RWA पदाधिकारियों से युवक ने शराब के नशे में की अभद्रता⚡ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्वा लाइन का विस्तार KP-5 तक विधायक से कराने की मांग ⚡डीसीपी ट्रैफिक से मिले डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी, शहर की यातायात समस्याएं उठाईं⚡लखनऊ में 21 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, रुबरू फाउंडेशन आयोजित करेगा साहित्य उत्सव⚡मजदूर रैली और संसद मार्च के लिए सीटू ने शुरू किया जनजागरण अभियान

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाला कार्यभार

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Greater Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•3 मिनट पढ़ें
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाला कार्यभार
फाइल फोटो: Greater Noida | साभार: Janvaak डेस्क
किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और विकास कार्यों की गुणवत्ता होगी प्राथमिकता, प्रदूषण नियंत्रण व शहर की मूलभूत सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश
फ़ॉन्ट आकार:

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. बलकार सिंह ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। 2004 बैच के आईएएस अधिकारी और यूपीसीडा के सीईओ रहे डॉ. बलकार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ सुमित यादव और एसीईओ नुपुर गोयल की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान, भूमि अधिग्रहण, विकास कार्यों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

डॉ. बलकार सिंह ने कहा कि किसानों की आपसी सहमति और जायज मांगों को पूरा करते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। किसानों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राधिकरण कार्यालय आने वाले प्रत्येक किसान और आवंटी की शिकायत सम्मानपूर्वक सुनी जाए और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी को भी कार्यालय में असुविधा महसूस नहीं होनी चाहिए।

 सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग
ये भी पढ़ें सेक्टर-105 के बाहर अवैध डंपिंग से निवासी परेशान, आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए सीईओ ने परियोजना विभाग की टीम को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिष्ठित एजेंसी के माध्यम से भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने को कहा। शहर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए सड़कों के किनारे और सेंट्रल वर्ज पर घास लगाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में जाकर समस्याओं को चिह्नित करने और उनके समाधान की कार्ययोजना तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। एसटीपी से शोधित पानी के पुनः उपयोग पर जोर देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सिंचाई और निर्माण कार्यों में भूजल के बजाय ट्रीटेड वाटर का इस्तेमाल किया जाए।

आवासीय सेक्टरों में खाली पड़े भूखंडों के आवंटियों को चिह्नित कर उन्हें निर्माण के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी नियोजन विभाग को दी गई। इसके अलावा निवेश को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम विकसित करने और निवेशकों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने पर भी जोर दिया।

 रोजगार मेले में 1,376 युवाओं का पंजीकरण,18 कंपनियों ने 746 अभ्यर्थी  को नौकरी के लिए किया शॉर्टलिस्ट
ये भी पढ़ें रोजगार मेले में 1,376 युवाओं का पंजीकरण,18 कंपनियों ने 746 अभ्यर्थी को नौकरी के लिए किया शॉर्टलिस्ट

बैठक में जीएम वित्त स्वतंत्र गुप्ता, ओएसडी अभिषेक पाठक, गुंजा सिंह, लवगीत कौर, गिरीश कुमार झा, मुकेश कुमार सिंह और महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह समेत प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पहले प्राधिकरण कार्यालय पहुंचने पर वरिष्ठ अधिकारियों और ग्रेटर नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवनियुक्त सीईओ का स्वागत किया।

चौपाल रेस्टोरेंट के खाने में बाल और मच्छर मिलने का आरोप, अधिवक्ताओं ने की कार्रवाई की मांग
ये भी पढ़ेंचौपाल रेस्टोरेंट के खाने में बाल और मच्छर मिलने का आरोप, अधिवक्ताओं ने की कार्रवाई की मांग

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#Dr. Balkar Singh#Greater Noida Authority#ACEO Prerna Singh#ACEO Sumit Yadav#and ACEO Nupur Goyal

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: