नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही⚡'अपने-अपने राम' के दूसरे दिन कुमार विश्वास ने बताए वैवाहिक जीवन के चार स्तंभ⚡ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के विकास मॉडल⚡नोएडा JVCC लाफ्टर क्लब के 12वें वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी खुशियां⚡36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब⚡नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही⚡'अपने-अपने राम' के दूसरे दिन कुमार विश्वास ने बताए वैवाहिक जीवन के चार स्तंभ⚡ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के विकास मॉडल⚡नोएडा JVCC लाफ्टर क्लब के 12वें वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी खुशियां⚡36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब⚡नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ

उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Delhi NCR•प्रकाशित:•अपडेटेड:•2 मिनट पढ़ें•8 बार पढ़ा गया
 उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही
फाइल फोटो: Delhi NCR | साभार: Janvaak डेस्क
‘एक शाम भारतीय जीवन बीमा निगम के नाम’ कार्यक्रम में अधिकारियों का सम्मान, महोत्सव में एलआईसी के निरंतर सहयोग की सराहना
फ़ॉन्ट आकार:
📌 मुख्य बातें (Key Highlights)
एलआईसी केवल एक बीमा संस्था नहीं, बल्कि देश के करोड़ों परिवारों के विश्वास, सुरक्षा और आर्थिक संरक्षण का प्रतीक है। यह संस्था जीवन के साथ-साथ जीवन के बाद भी अपने वादों और दायित्वों के माध्यम से परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।

लखनऊ। ऐतिहासिक चौदह दिवसीय उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 के पांचवें दिन की संध्या भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के नाम रही। इस अवसर पर उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से ‘एक शाम भारतीय जीवन बीमा निगम के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सर्वेश शुक्ला और विक्रय प्रबंधक चारु तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

   डीसीपी सेंट्रल ने थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ की समीक्षा बैठक,दिए सख्त निर्देश
ये भी पढ़ें डीसीपी सेंट्रल ने थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ की समीक्षा बैठक,दिए सख्त निर्देश

कार्यक्रम में पवार टंडन, सुशील त्रिपाठी, कुलदीप कुमार, अक्षत श्रीवास्तव एवं तौहीद कुमार भी मौजूद रहे। उत्तराखण्ड महापरिषद के महासचिव भरत सिंह बिष्ट ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर भरत सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले महोत्सव में एलआईसी सह-प्रायोजक के रूप में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करता रहा है। निगम की निरंतर सहभागिता उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभा रही है।


उन्होंने कहा कि एलआईसी केवल एक बीमा संस्था नहीं, बल्कि देश के करोड़ों परिवारों के विश्वास, सुरक्षा और आर्थिक संरक्षण का प्रतीक है। यह संस्था जीवन के साथ-साथ जीवन के बाद भी अपने वादों और दायित्वों के माध्यम से परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।

महासचिव ने महोत्सव के आयोजन में एलआईसी के प्रतिवर्ष मिलने वाले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह महापरिषद के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उत्तराखण्ड महापरिषद और समस्त उत्तराखण्ड समाज एलआईसी के सहयोग के लिए कृतज्ञ है। उन्होंने इस सहयोगात्मक संबंध को भविष्य में भी मजबूत बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज
ये भी पढ़ेंनोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#LIC#Uttarakhand Mahotsav

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: