नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छठ पर्व की धूम, हजारों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य⚡नोएडा में छठ महापर्व की धूम, सलारपुर में अशोक भाटी ने किया छठ घाट का पूजन⚡बाल संग्रहालय की वाद-विवाद प्रतियोगिता में आराध्या तिवारी और नैन्सी पाण्डे ने हासिल किया प्रथम स्थान⚡ यूपी के 25 लाख और युवाओं को मिलेंगे टैबलेट, 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक को नौकरी के नियुक्ति पत्र: योगी आदित्यनाथ ⚡टाटा पावर ने नोएडा में पेश किए EZ होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस, मोबाइल से नियंत्रित होंगे घरेलू उपकरण⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही⚡नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छठ पर्व की धूम, हजारों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य⚡नोएडा में छठ महापर्व की धूम, सलारपुर में अशोक भाटी ने किया छठ घाट का पूजन⚡बाल संग्रहालय की वाद-विवाद प्रतियोगिता में आराध्या तिवारी और नैन्सी पाण्डे ने हासिल किया प्रथम स्थान⚡ यूपी के 25 लाख और युवाओं को मिलेंगे टैबलेट, 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक को नौकरी के नियुक्ति पत्र: योगी आदित्यनाथ ⚡टाटा पावर ने नोएडा में पेश किए EZ होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस, मोबाइल से नियंत्रित होंगे घरेलू उपकरण⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही
⚡ जनवाक ब्रेकिंग स्टोरी (Breaking Story)

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छठ पर्व की धूम, हजारों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•3 मिनट पढ़ें•6 बार पढ़ा गया
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छठ पर्व की धूम, हजारों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार शाम नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हजारों व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। सेक्टरों और सोसाइटियों में 100 से अधिक कृत्रिम घाट बनाए गए, जबकि पुलिस अधिकारियों ने यमुना और हिंडन घाटों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पर्व का समापन सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा।
फ़ॉन्ट आकार:

नोएडा। आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार शाम नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हजारों व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। शहर के विभिन्न सेक्टरों, सोसाइटियों और सार्वजनिक स्थलों पर बनाए गए छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। चार दिवसीय महापर्व का समापन सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा।

छठ पर्व के आयोजन के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर कृत्रिम तालाब तैयार कराए गए हैं। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में प्रवासी महासंघ, सेक्टर-31 में पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति, सेक्टर-71 में शिव शक्ति छठ पूजा समिति, सेक्टर-75 के गोल्फ सिटी प्लॉट-8 में श्री सूर्यदेव पूजा समिति, सेक्टर-73 के महादेव अपार्टमेंट, सेक्टर-31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में छठ पूजा समिति की ओर से बड़े स्तर पर आयोजन किया गया।

नोएडा में छठ महापर्व की धूम, सलारपुर में अशोक भाटी ने किया छठ घाट का पूजन
ये भी पढ़ेंनोएडा में छठ महापर्व की धूम, सलारपुर में अशोक भाटी ने किया छठ घाट का पूजन

इसके अलावा सेक्टर-137 के बायोडायवर्सिटी पार्क, सेक्टर-93 के श्रमिक कुंज, सेक्टर-45 और कालिंदी कुंज स्थित यमुना घाट समेत अन्य स्थानों पर भी सामूहिक छठ घाट बनाए गए। सेक्टरों और आवासीय सोसाइटियों में 100 से अधिक कृत्रिम घाट तैयार किए गए। घाटों पर साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, प्रकाश व्यवस्था और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई।

c2.jpeg



व्रतियों ने बांस के सूप में ठेकुआ, लड़ुआ, बताशा, फल, सिंदूर, पान, अगरबत्ती सहित पारंपरिक पूजन सामग्री सजाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की गई। घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं और परिवार के सदस्यों ने भी जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं
ये भी पढ़ेंहरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं

छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी भी सक्रिय रहे। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था संकल्प शर्मा ने अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा अभय कुमार मिश्रा और एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार सिंह के साथ थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के यमुना घाट का निरीक्षण किया। वहीं, एसीपी-3 सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता के साथ थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के हिंडन घाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, गोताखोरों की तैनाती, महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और भीड़ नियंत्रण की समीक्षा की गई। संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए घाटों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


छठ महापर्व मुख्य रूप से बिहार, पूर्वांचल, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी इस पर्व को मनाते हैं। यह लोक आस्था का पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न होगा।

नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ
ये भी पढ़ेंनोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ

टैग

#Chhath Puja#Chhath Mahaparv#Noida#Greater Noida#Arghya#Setting Sun#Devotees#Artificial Ghats

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: