नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छठ पर्व की धूम, हजारों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य⚡नोएडा में छठ महापर्व की धूम, सलारपुर में अशोक भाटी ने किया छठ घाट का पूजन⚡बाल संग्रहालय की वाद-विवाद प्रतियोगिता में आराध्या तिवारी और नैन्सी पाण्डे ने हासिल किया प्रथम स्थान⚡ यूपी के 25 लाख और युवाओं को मिलेंगे टैबलेट, 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक को नौकरी के नियुक्ति पत्र: योगी आदित्यनाथ ⚡टाटा पावर ने नोएडा में पेश किए EZ होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस, मोबाइल से नियंत्रित होंगे घरेलू उपकरण⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही⚡नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छठ पर्व की धूम, हजारों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य⚡नोएडा में छठ महापर्व की धूम, सलारपुर में अशोक भाटी ने किया छठ घाट का पूजन⚡बाल संग्रहालय की वाद-विवाद प्रतियोगिता में आराध्या तिवारी और नैन्सी पाण्डे ने हासिल किया प्रथम स्थान⚡ यूपी के 25 लाख और युवाओं को मिलेंगे टैबलेट, 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक को नौकरी के नियुक्ति पत्र: योगी आदित्यनाथ ⚡टाटा पावर ने नोएडा में पेश किए EZ होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस, मोबाइल से नियंत्रित होंगे घरेलू उपकरण⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही
⚡ जनवाक ब्रेकिंग स्टोरी (Breaking Story)

नोएडा में छठ महापर्व की धूम, सलारपुर में अशोक भाटी ने किया छठ घाट का पूजन

✍️ Janvaak Admin•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•3 मिनट पढ़ें•31 बार पढ़ा गया
नोएडा में छठ महापर्व की धूम, सलारपुर में अशोक भाटी ने किया छठ घाट का पूजन
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
: शहर के 100 से अधिक घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
फ़ॉन्ट आकार:

नोएडा। आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार शाम नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हजारों व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। शहर के विभिन्न सेक्टरों, आवासीय सोसाइटियों और सार्वजनिक स्थलों पर बनाए गए छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर सलारपुर में आयोजित छठ पूजा में भारतीय किसान यूनियन, गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र पाठक ने अशोक भाटी का पुष्पमाला पहनाकर और छठी मैया की आशीर्वाद स्वरूप चुनरी भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद पंडित राजेश मिश्रा के सानिध्य में अशोक भाटी ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से छठ घाट का पूजन किया। पूजन के उपरांत उन्होंने महंत चंद्रशेखर गिरी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं
ये भी पढ़ेंहरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं

इस मौके पर अशोक भाटी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि छठी मैया को संतान की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कठिन व्रत रखती हैं। उन्होंने सभी से अपने माता-पिता और गुरुओं का सदैव सम्मान करने का आह्वान किया।

छठ पर्व के आयोजन के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से विभिन्न स्थानों पर कृत्रिम तालाब और घाट तैयार कराए गए। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में प्रवासी महासंघ, सेक्टर-31 में पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति, सेक्टर-71 में शिव शक्ति छठ पूजा समिति, सेक्टर-75 के गोल्फ सिटी प्लॉट-8 में श्री सूर्यदेव पूजा समिति और सेक्टर-73 के महादेव अपार्टमेंट में बड़े स्तर पर आयोजन हुआ। सेक्टर-31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में भी छठ पूजा की गई।

इसके अलावा सेक्टर-137 के बायोडायवर्सिटी पार्क, सेक्टर-93 के श्रमिक कुंज, सेक्टर-45 और कालिंदी कुंज स्थित यमुना घाट सहित अन्य स्थानों पर सामूहिक छठ घाट बनाए गए। शहर के सेक्टरों और आवासीय सोसाइटियों में 100 से अधिक कृत्रिम घाट तैयार किए गए थे। इन घाटों पर साफ-सफाई, सजावट, प्रकाश व्यवस्था और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के इंतजाम किए गए।

नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ
ये भी पढ़ेंनोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ

व्रतियों ने बांस के सूप में ठेकुआ, लड़ुआ, बताशा, मौसमी फल, सिंदूर, पान और अगरबत्ती सहित पारंपरिक पूजन सामग्री सजाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

सलारपुर में आयोजित कार्यक्रम में विपिन प्रधान, बलजीत भड़ाना बिंटू, अमित कुमार, अजय कुमार, जयराज भाटी, रमाकांत झा, शिलाकांत झा, देवचंद झा, गणेश मिश्र, रामचंद्र शर्मा, हरिश्चंद्र ठाकुर, शंभू झा, मनोहर झा, मुन्ना शर्मा, मयंक ठाकुर, सुनील मिश्रा, विनय मिश्रा, मन्नू मिश्रा, शंकर चौधरी, संतोष झा, मनमोहन झा, प्रमोद चौधरी, गणेश झा और रंजीत झा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ होगा।

सेक्टर-117 के विकसित पार्क की जमीन पर तीन आवासीय भूखंड बनाने का विरोध
ये भी पढ़ेंसेक्टर-117 के विकसित पार्क की जमीन पर तीन आवासीय भूखंड बनाने का विरोध

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#Greater Noida

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: