नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही⚡'अपने-अपने राम' के दूसरे दिन कुमार विश्वास ने बताए वैवाहिक जीवन के चार स्तंभ⚡ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के विकास मॉडल⚡नोएडा JVCC लाफ्टर क्लब के 12वें वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी खुशियां⚡36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब⚡नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही⚡'अपने-अपने राम' के दूसरे दिन कुमार विश्वास ने बताए वैवाहिक जीवन के चार स्तंभ⚡ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के विकास मॉडल⚡नोएडा JVCC लाफ्टर क्लब के 12वें वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी खुशियां⚡36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब⚡नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ

डीसीपी सेंट्रल ने थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ की समीक्षा बैठक,दिए सख्त निर्देश

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•2 मिनट पढ़ें•9 बार पढ़ा गया
   डीसीपी सेंट्रल ने थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ की समीक्षा बैठक,दिए सख्त निर्देश
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
सीसीटीएनएस की रैंकिंग सुधारने, एमएलसी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की शत-प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग पर जोर
फ़ॉन्ट आकार:

नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने सेंट्रल नोएडा जोन के सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें थानों पर संचालित विभिन्न कार्यों और क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) की प्रगति की समीक्षा कर मासिक रैंकिंग में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


  • थानों का दैनिक डेटा नियमित रूप से सिंक्रोनाइज करने तथा मेडिकल लीगल केस (एमएलसी) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट (पीएमआर) की शत-प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश
 उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही
ये भी पढ़ें उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही



बैठक में डीसीपी ने सभी थानों का दैनिक डेटा नियमित रूप से सिंक्रोनाइज करने तथा मेडिकल लीगल केस (एमएलसी) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट (पीएमआर) की शत-प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीएनएस की मासिक रैंकिंग के निर्धारित सभी मानकों और बिंदुओं पर समयबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया जाए।

उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि थानों में होने वाले सभी तकनीकी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। डेटा फीडिंग और सिंक्रोनाइजेशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों को पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ संपादित किया जाए।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से तकनीकी कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के साथ सीसीटीएनएस की कार्यक्षमता एवं मासिक रैंकिंग में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।


हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं
ये भी पढ़ेंहरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं

टैग

#Police Commissioner Lakshmi Singh#Noida#Delhi NCR#Local News#DCP Central

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: