नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही⚡'अपने-अपने राम' के दूसरे दिन कुमार विश्वास ने बताए वैवाहिक जीवन के चार स्तंभ⚡ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के विकास मॉडल⚡नोएडा JVCC लाफ्टर क्लब के 12वें वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी खुशियां⚡36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब⚡नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही⚡'अपने-अपने राम' के दूसरे दिन कुमार विश्वास ने बताए वैवाहिक जीवन के चार स्तंभ⚡ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के विकास मॉडल⚡नोएडा JVCC लाफ्टर क्लब के 12वें वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी खुशियां⚡36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब⚡नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ

फेलिक्स अस्पताल में पहली बार रोबोट से हुआ दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•3 मिनट पढ़ें•26 बार पढ़ा गया
फेलिक्स अस्पताल में पहली बार रोबोट से हुआ दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
सात साल से ऑस्टियोआर्थराइटिस से परेशान 72 वर्षीय महिला को मिली राहत
फ़ॉन्ट आकार:

नोएडा। घुटनों में गंभीर दर्द और चलने-फिरने में परेशानी के कारण सात साल से परेशान 72 वर्षीय महिला को फेलिक्स अस्पताल में उपचार के बाद राहत मिली है। महिला के दोनों घुटने ऑस्टियोआर्थराइटिस  से प्रभावित थे। इस कारण उन्हें रोजमर्रा के काम करने, चलने और घूमने-फिरने में काफी दिक्कत होती थी। 

जांच के बाद डॉ अंचित उप्पल - डायरेक्टर ऑर्थोपैडिक  एंड चीफ जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन ने दोनों घुटनों के प्रत्यारोपण (बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट) की सलाह दी। इसके बाद फेलिक्स अस्पताल में पहली बार रोबोटिक तकनीक की मदद से उन्होंने महिला के दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण किया। सर्जरी के बाद वे  अब दोबारा चलने-फिरने में सक्षम हो रही हैं।

📌मुख्य बातें (Key Highlights)
  • फेलिक्स अस्पताल में पहली बार रोबोटिक तकनीक की मदद से महिला के दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण 
  • सर्जरी में रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल
  • सर्जरी के बाद मरीज को चिकित्सकीय निगरानी की सलाह 
3.png

डॉ अंचित उप्पल   ने बताया कि महिला पिछले करीब सात वर्षों से दोनों घुटनों में दर्द और अकड़न की समस्या से जूझ रही थीं। समय के साथ उनकी परेशानी बढ़ती गई। उन्हें थोड़ी दूरी तक चलने, सीढ़ियां चढ़ने और सामान्य गतिविधियां करने में भी कठिनाई होने लगी थी। इससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए फेलिक्स अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ अंचित उप्पल ने मरीज की विस्तृत जांच की। 

फेलिक्स अस्पताल में रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सिस्टम का हुआ शुभारंभ
ये भी पढ़ेंफेलिक्स अस्पताल में रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सिस्टम का हुआ शुभारंभ

जांच में दोनों घुटनों में ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या सामने आई। बीमारी की गंभीरता और मरीज की स्थिति को देखते हुए उन्होंने बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट का विकल्प सुझाया। इसके बाद अस्पताल में रोबोटिक तकनीक की सहायता से दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण किया गया। सर्जरी में रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल घुटने की बनावट और मरीज की शारीरिक संरचना के अनुरूप प्रत्यारोपण की योजना बनाने तथा सर्जरी के दौरान अधिक सटीकता हासिल करने में मदद करता है। 

आधुनिक रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के दौरान मरीज को बिना बाहरी टांकों  के उपचार प्रदान किया गया। इस सर्जरी में ब्लड लॉस (रक्तस्राव) बेहद कम रहा और खून रोकने वाली मशीन यानी टॉर्निकेट का भी इस्तेमाल नहीं किया गया। हालांकि हर मरीज में इसके परिणाम अलग-अलग होते हैं। सर्जरी के बाद महिला की स्थिति में सुधार होने पर उनके परिजनों ने फेलिक्स अस्पताल के चिकित्सकों और पूरी मेडिकल टीम का आभार जताया। 

परिजनों का कहना है कि लंबे समय से महिला को चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। अब उपचार के बाद उनकी स्थिति बेहतर हुई है और वह फिर से अपनी सामान्य गतिविधियों की ओर लौट रही हैं। डॉक्टरों ने फिलहाल सर्जरी के बाद मरीज को चिकित्सकीय निगरानी की सलाह दी गई है।

सशक्त महिला उद्यमी संगठन की अनूठी पहल
ये भी पढ़ेंसशक्त महिला उद्यमी संगठन की अनूठी पहल

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#Felix Hospital#robot

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: