नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही⚡'अपने-अपने राम' के दूसरे दिन कुमार विश्वास ने बताए वैवाहिक जीवन के चार स्तंभ⚡ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के विकास मॉडल⚡नोएडा JVCC लाफ्टर क्लब के 12वें वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी खुशियां⚡36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब⚡नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही⚡'अपने-अपने राम' के दूसरे दिन कुमार विश्वास ने बताए वैवाहिक जीवन के चार स्तंभ⚡ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के विकास मॉडल⚡नोएडा JVCC लाफ्टर क्लब के 12वें वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी खुशियां⚡36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब⚡नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ

सशक्त महिला उद्यमी संगठन की अनूठी पहल

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•2 मिनट पढ़ें•26 बार पढ़ा गया
सशक्त महिला उद्यमी संगठन की अनूठी पहल
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
सशक्त महिला उद्यमी संगठन की पहल, आईआईएलएम विश्वविद्यालय के सहयोग से ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई प्रदर्शनी
फ़ॉन्ट आकार:

नोएडा। महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सशक्त महिला उद्यमी संगठन ने दीपावली के अवसर पर सराहनीय पहल की। संगठन की अध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह के नेतृत्व में महिला उद्यमियों को आईआईएलएम विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा परिसर में निःशुल्क प्रदर्शनी स्टॉल उपलब्ध कराए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए आर्थिक बोझ से मुक्त मंच प्रदान करना है।

आयोजन के तहत महिला उद्यमियों को स्टॉल के साथ दोपहर का भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इसके लिए उनसे कोई शुल्क नहीं लिया गया, ताकि प्रदर्शनी से होने वाली पूरी कमाई उन्हें ही प्राप्त हो सके।

संगठन की अध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का वास्तविक उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि दीपावली जैसे अवसरों पर प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने के लिए महिलाओं को अक्सर 3,000 से 21,000 रुपये तक किराया देना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए संगठन ने महिला उद्यमियों को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी से होने वाली पूरी आय महिला उद्यमियों की अपनी होगी। उन्हें अपनी कमाई का कोई हिस्सा स्टॉल के किराये के रूप में नहीं देना पड़ेगा। इससे उनके व्यवसाय को प्रोत्साहन मिलने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि सशक्त महिला उद्यमी संगठन भविष्य में भी महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रयास जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उचित मंच और सहयोग उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।

फेलिक्स अस्पताल में पहली बार रोबोट से हुआ दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण
ये भी पढ़ेंफेलिक्स अस्पताल में पहली बार रोबोट से हुआ दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण
हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं
ये भी पढ़ेंहरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: