नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही⚡'अपने-अपने राम' के दूसरे दिन कुमार विश्वास ने बताए वैवाहिक जीवन के चार स्तंभ⚡ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के विकास मॉडल⚡नोएडा JVCC लाफ्टर क्लब के 12वें वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी खुशियां⚡36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब⚡नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही⚡'अपने-अपने राम' के दूसरे दिन कुमार विश्वास ने बताए वैवाहिक जीवन के चार स्तंभ⚡ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के विकास मॉडल⚡नोएडा JVCC लाफ्टर क्लब के 12वें वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी खुशियां⚡36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब⚡नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ

करप्शन फ्री इंडिया संगठन का बनाया जिलाध्यक्ष

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Greater Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•2 मिनट पढ़ें•41 बार पढ़ा गया
करप्शन फ्री इंडिया संगठन का बनाया जिलाध्यक्ष
फाइल फोटो: Greater Noida | साभार: Janvaak डेस्क
भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने का ऐलान
फ़ॉन्ट आकार:
📌 मुख्य बातें (Key Highlights)
-आलोक नागर ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न सरकारी विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठन व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा। 

ग्रेटर नोएडा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कासना स्थित कार्यालय पर आयोजित आम बैठक में मास्टर दिनेश नागर को सर्वसम्मति से गौतम बुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने की। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपने पर सहमति जताई।

रॉयल स्ट्राइकर्स ने जीता जुनेदपुर प्रीमियर लीग का खिताब, फायर ब्लेजर्स को 4 विकेट से हराया
ये भी पढ़ेंरॉयल स्ट्राइकर्स ने जीता जुनेदपुर प्रीमियर लीग का खिताब, फायर ब्लेजर्स को 4 विकेट से हराया

संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न सरकारी विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठन व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा। मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा। इसके साथ ही शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर आम जनता से की जा रही कथित लूट और मनमानी के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर आवश्यकता पड़ने पर बड़े स्तर पर आंदोलन भी किया जाएगा।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मास्टर दिनेश नागर ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। वह जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के साथ गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे।

युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, पांच विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं
ये भी पढ़ेंयुवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, पांच विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं

बैठक में चौधरी प्रवीण भारतीय, आलोक नागर, प्रेमराज भाटी, प्रेम प्रधान, कुलबीर भाटी, प्रताप नागर, नीरज भड़ाना, गौरव भाटी, अमनेश नागर, तेजवीर चौहान और धर्मेंद्र भाटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




सशक्त महिला उद्यमी संगठन की अनूठी पहल
ये भी पढ़ेंसशक्त महिला उद्यमी संगठन की अनूठी पहल

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News#'Corruption-Free India' organization

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: