व्यापारी नेता विकास जैन की विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ी घोषणा

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में नोएडा सीट से अपनी दावेदारी के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि समाज का समर्थन और आशीर्वाद मिला तथा समाज ने चुनाव लड़ने के लिए कहा तो वह पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी राजनीतिक भूमिका को लेकर कोई अंतिम घोषणा नहीं की।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता एवं दीपावली मिलन समारोह के दौरान विकास जैन ने यह बात कही। भाजपा के अलावा किसी अन्य दल से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी आत्मा भारतीय जनता पार्टी में बसती है और वह भाजपा के साथ ही रहना चाहते हैं।
विकास जैन ने कहा कि वह पिछले 17 वर्षों से व्यापारियों और समाज के बीच रहकर जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। उनकी प्राथमिकता नोएडा की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान, व्यापारियों के हितों की रक्षा और समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने कहा, "मुझे अपनी किस्मत नहीं चमकानी, मुझे अपने शहर को चमकाना है।"
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंकुर बंसल, अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता सहित मनीष अग्रवाल, शक्ति सिंह, सचिन गोयल, राजेश जिंदल, विनीत गोयल, विवेक अग्रवाल, रोशनी सिंह, अमित गोयल, शिवा चौहान और मनीष शर्मा सहित अनेक व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

टैग
पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)
इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: