नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही⚡'अपने-अपने राम' के दूसरे दिन कुमार विश्वास ने बताए वैवाहिक जीवन के चार स्तंभ⚡ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के विकास मॉडल⚡नोएडा JVCC लाफ्टर क्लब के 12वें वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी खुशियां⚡36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब⚡नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ⚡नोएडा में यातायात पुलिस ने एक दिन में किए 5123 ई-चालान, आठ वाहन सीज⚡हरौला गांव में लगा ‘NCF आपके द्वार’ कार्यक्रम, नागरिकों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं⚡ उत्तराखण्ड महोत्सव की पांचवीं संध्या एलआईसी के नाम रही⚡'अपने-अपने राम' के दूसरे दिन कुमार विश्वास ने बताए वैवाहिक जीवन के चार स्तंभ⚡ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के विकास मॉडल⚡नोएडा JVCC लाफ्टर क्लब के 12वें वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी खुशियां⚡36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब⚡नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ

वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए गौतमबुद्धनगर के कांग्रेस कार्यकर्ता

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•2 मिनट पढ़ें•18 बार पढ़ा गया
वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए गौतमबुद्धनगर के कांग्रेस कार्यकर्ता
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
राजघाट पर एकत्र होकर जुलूस के रूप में रामलीला मैदान पहुंचेंगे कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला बोले- लोकतांत्रिक तरीके से उठाएंगे आवाज
फ़ॉन्ट आकार:

नोएडा। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से दिल्ली रवाना हुए। जेवर, दादरी और नोएडा विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और ब्लॉकों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के रैली में शामिल होने का दावा किया गया है।



जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संविधान एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गौतमबुद्धनगर के कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस अभियान में भागीदारी करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

गौतमबुद्धनगर में यातायात माह-2026 का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को किया जागरूक
ये भी पढ़ेंगौतमबुद्धनगर में यातायात माह-2026 का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को किया जागरूक



उन्होंने बताया कि जनपद के कार्यकर्ता पहले राजघाट पर एकत्र होंगे और वहां से जुलूस के रूप में रामलीला मैदान पहुंचेंगे। इस दौरान लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ और वोट बचाओ के नारे लगाए जाएंगे।



जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जेवर क्षेत्र के किशोरपुर गांव में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस सहित रोक रखा है। उन्होंने इसे तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई बताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देंगे।



उन्होंने कहा कि जनपद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं और सैकड़ों कार्यकर्ता राजघाट पहुंच चुके हैं।

 जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में भाई दूज पर 2915 महिलाओं ने भाइयों से की भेंट
ये भी पढ़ें जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में भाई दूज पर 2915 महिलाओं ने भाइयों से की भेंट

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: