युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं सचिन पायलट : रामकुमार तंवर

नोएडा। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने पैतृक गांव पहुंचे। इससे पहले नोएडा स्थित डीएनडी फ्लाईओवर पर कांग्रेस नेता रामकुमार तंवर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सचिन पायलट ने अपने पैतृक गांव पहुंचकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की तथा परिवार, क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि सचिन पायलट युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनका हर वर्ष गोवर्धन पूजा पर अपने पैतृक गांव पहुंचना अपनी जन्मभूमि, संस्कृति और संस्कारों के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जीवन में कितनी भी ऊंचाई हासिल कर ले, उसे अपनी मिट्टी और परंपराओं से जुड़े रहना चाहिए।
स्वागत कार्यक्रम में बबली नागर, दुष्यंत नागर, महकार सिंह तंवर, देवेंद्र भाटी, वंदना अग्रवाल, फिरे पौषवान, उधम नागर, फिरे सिंह नागर, महेश तंवर, किसान नेता कबीर तंवर, राहुल तंवर, संजू बैसोया, संजीव बैसोया, अमित भाटी, कुलदीप कसाना, जितेंद्र तंवर और रवि सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टैग
पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)
इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: