नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब⚡नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ⚡रॉयल स्ट्राइकर्स ने जीता जुनेदपुर प्रीमियर लीग का खिताब, फायर ब्लेजर्स को 4 विकेट से हराया⚡करप्शन फ्री इंडिया संगठन का बनाया जिलाध्यक्ष⚡युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, पांच विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं⚡मौजूदा जिला और शहर अध्यक्षों के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस⚡सेक्टर-117 के विकसित पार्क की जमीन पर तीन आवासीय भूखंड बनाने का विरोध⚡किसान परिवार के रामनिवास यादव बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नोएडा जिलाध्यक्ष ⚡36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब⚡नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ⚡रॉयल स्ट्राइकर्स ने जीता जुनेदपुर प्रीमियर लीग का खिताब, फायर ब्लेजर्स को 4 विकेट से हराया⚡करप्शन फ्री इंडिया संगठन का बनाया जिलाध्यक्ष⚡युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, पांच विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं⚡मौजूदा जिला और शहर अध्यक्षों के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस⚡सेक्टर-117 के विकसित पार्क की जमीन पर तीन आवासीय भूखंड बनाने का विरोध⚡किसान परिवार के रामनिवास यादव बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नोएडा जिलाध्यक्ष

नोएडा में RERA की बड़ी कार्रवाई, 77.66 करोड़ रुपये बकाया मामले में अंसल टाउनशिप के निदेशक बंटी गिरफ्तार

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•2 मिनट पढ़ें•52 बार पढ़ा गया
नोएडा में RERA की बड़ी कार्रवाई, 77.66 करोड़ रुपये बकाया मामले में अंसल टाउनशिप के निदेशक बंटी गिरफ्तार
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
नोएडा में RERA के बकाया वसूली मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 77.66 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि जमा नहीं करने पर अंसल हाईटेक टाउनशिप लिमिटेड के निदेशक बंटी को गिरफ्तार कर 15 दिनों के लिए जिला कारागार भेज दिया गया है।
फ़ॉन्ट आकार:

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े बकाया वसूली मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अंसल हाईटेक टाउनशिप लिमिटेड के निदेशक बंटी को 77 करोड़ 66 लाख 80 हजार 434 रुपये की बकाया राशि जमा नहीं करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित कंपनी के खिलाफ लंबे समय से RERA के वसूली प्रमाण-पत्र के तहत बकाया राशि लंबित थी। प्रशासन की ओर से कंपनी को मांग-पत्र जारी कर भुगतान का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में बकाया राशि जमा नहीं की गई।

36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब
ये भी पढ़ें36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब

15 दिन के लिए जिला कारागार भेजा गया
प्रशासनिक कार्रवाई के तहत पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बंटी को गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी दादरी के समक्ष पेश किया।

सुनवाई के दौरान उन्हें बकाया राशि जमा करने या पर्याप्त प्रतिभूति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। हालांकि, भुगतान नहीं होने और पर्याप्त प्रतिभूति प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद उन्हें अधिकतम 15 दिनों के लिए जिला कारागार गौतमबुद्धनगर भेजने का आदेश दिया गया।

प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि RERA के बकाया मामलों में भुगतान नहीं करने वाले बिल्डरों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसमें कुर्की, नीलामी और गिरफ्तारी जैसी वैधानिक कार्रवाई शामिल है।

नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ
ये भी पढ़ेंनोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ

टैग

#Noida News#नोएडा न्यूज़#RERA News#RERA Action#Ansal Township#अंसल टाउनशिप#Bंटी गिरफ्तार#Builder Arrest

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: