नोएडा, NCR
नोएडा 28°C
•
AQI 206 (खराब)
Janvaakजन की बात, तथ्य के साथ
ब्रेकिंग
⚡36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब⚡नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ⚡रॉयल स्ट्राइकर्स ने जीता जुनेदपुर प्रीमियर लीग का खिताब, फायर ब्लेजर्स को 4 विकेट से हराया⚡करप्शन फ्री इंडिया संगठन का बनाया जिलाध्यक्ष⚡युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, पांच विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं⚡मौजूदा जिला और शहर अध्यक्षों के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस⚡सेक्टर-117 के विकसित पार्क की जमीन पर तीन आवासीय भूखंड बनाने का विरोध⚡किसान परिवार के रामनिवास यादव बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नोएडा जिलाध्यक्ष ⚡36 बिरादरी के लाडले, जनसेवक अशोक भाटी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब⚡नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ⚡रॉयल स्ट्राइकर्स ने जीता जुनेदपुर प्रीमियर लीग का खिताब, फायर ब्लेजर्स को 4 विकेट से हराया⚡करप्शन फ्री इंडिया संगठन का बनाया जिलाध्यक्ष⚡युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, पांच विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं⚡मौजूदा जिला और शहर अध्यक्षों के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस⚡सेक्टर-117 के विकसित पार्क की जमीन पर तीन आवासीय भूखंड बनाने का विरोध⚡किसान परिवार के रामनिवास यादव बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नोएडा जिलाध्यक्ष

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने जीते तीन पदक

✍️ Janvaak डेस्क•📍 Noida•प्रकाशित:•अपडेटेड:•2 मिनट पढ़ें•22 बार पढ़ा गया
नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने जीते तीन पदक
फाइल फोटो: Noida | साभार: Janvaak डेस्क
जिमनास्टिक्स में स्वर्ण और कांस्य सहित तैराकी में भी हासिल किया कांस्य पदक, मां को मानती हैं अपना आदर्श
फ़ॉन्ट आकार:
5.png

नोएडा। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी निवासी 12 वर्षीय आर्या चौहान ने नोएडा टैलेंट हंट खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीतकर परिवार और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रोमिथियस स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा आर्या ने जिमनास्टिक्स और तैराकी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

नोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ
ये भी पढ़ेंनोएडा में हजारों श्रोताओं की मौजूदगी में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ



प्रोमिथियस स्कूल के चेयरमैन मुकेश शर्मा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में नोएडा के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आर्या ने जिमनास्टिक्स की अंडर-12 बैलेंसिंग बीम स्पर्धा में कांस्य पदक और तैराकी की 100 मीटर बैक स्ट्रोक अंडर-12 स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा जिमनास्टिक्स की सामूहिक स्पर्धा में प्रोमिथियस स्कूल की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। आर्या भी इस विजेता टीम की सदस्य रहीं।



आर्या पिछले दो वर्षों से नियमित रूप से दोनों खेलों का अभ्यास कर रही हैं। वह विजय श्री स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षक इशु चौधरी के मार्गदर्शन में जिमनास्टिक्स और प्रोमिथियस स्कूल स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षक करमवीर के निर्देशन में तैराकी का प्रशिक्षण ले रही हैं।



आर्या के पिता अभिषेक चौहान और मां डॉ. खुशबू सिंह हैं। उनकी मां सशक्त महिला उद्यमी संगठन की अध्यक्ष हैं और हाइरॉक्स प्रतियोगिता में पोडियम विजेता रह चुकी हैं। आर्या अपनी मां को आदर्श मानती हैं। परिवार का सहयोग भी उनकी खेल यात्रा में महत्वपूर्ण रहा है। उनके नाना प्रतिदिन उन्हें खेल अकादमी तक ले जाते हैं।

सेक्टर-117 के विकसित पार्क की जमीन पर तीन आवासीय भूखंड बनाने का विरोध
ये भी पढ़ेंसेक्टर-117 के विकसित पार्क की जमीन पर तीन आवासीय भूखंड बनाने का विरोध



आर्या का कहना है कि उनकी मां ने उन्हें सिखाया है कि किसी भी लक्ष्य के लिए हार नहीं माननी चाहिए। निरंतर प्रयास और प्रतियोगिताओं में भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। आर्या भविष्य में भी जिमनास्टिक्स और तैराकी का अभ्यास जारी रखते हुए उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।








किसान परिवार के रामनिवास यादव बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नोएडा जिलाध्यक्ष
ये भी पढ़ेंकिसान परिवार के रामनिवास यादव बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नोएडा जिलाध्यक्ष

टैग

#Noida#Delhi NCR#Local News

पाठक प्रतिक्रिया (Reader Feedback)

इस खबर पर अपनी राय या स्थानीय जानकारी साझा करें: